कांग्रेस ने प्रतीकात्मक पुतले को मुंह काला करके, जूते की माला पहनाकर फूंका  

अंबिकापुर। ऑपरेशन सिंदूर की जांबाज महिला सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के द्वारा की गई अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा विजय शाह का पुतला दहन किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में किए गए पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस ने इस मंत्री की बर्खास्तगी के साथ ही इसके विरुद्ध अपराध दर्ज कर मुकदमा चलाने की मांग की है। विजय शाह के विरोध में कांग्रेस ने प्रतीकात्मक रूप से पुतले का मुंह काला करके गले में जूते की माला पहनाकर दहन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि भाजपा के मंत्री का महिला सेनाधिकारी पर की गई ओछी टिप्पणी युद्धकाल में सेना का मनोबल तोड़ने वाला है। कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार पुश्तों से भारतीय सेना में शामिल रहकर देश की सेवा कर रहा है, ऐसे देशप्रेमी परिवार की महिला सेनाधिकारी को आतंकवादी की बहन कहना शर्मनाक होने के साथ ही देशद्रोह भी है। मंत्री विजय शाह लगातार निम्न स्तर के बयान देते रहते हैं। ऐसे व्यक्ति को भाजपा चुनाव में न केवल टिकट देती है साथ ही मंत्री भी बनाती है। स्पष्ट है कि भाजपा अमर्यादित आचरण वाले लोगों को प्रमोट करने वाली पार्टी है। इस दौरान अजय अग्रवाल, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, संजय विश्वकर्मा, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, बिज्जू गुप्ता, शफीक खान, दुर्गेश गुप्ता, सरोज साहू, अरुण मिंज, राशिद अहमद, संजीव मंदिलवार, पपिन्दर सिंह, अशोक अग्रवाल, हरभजन भामरा, अनिल सिंह कर्नल, शैलेंद्र सिंह, अनूप मेहता, अशफाक अलि, जमील खान, नरेंद्र विश्वकर्मा, प्रभात रंजन सिन्हा, लालचंद यादव, लक्ष्मी गुप्ता, शिवेश सिंह, आलोक सिंह,  विनोद एक्का, शांतनू मुखर्जी, कलीम अंसारी, बाबर खान, काजू खान, दीपक मिश्रा, सुदामा कुर्रे, जीवन यादव, लोकेश कुमार, वीरेंद्र पाठक, प्रमोद चौधरी, शिवप्रसाद अग्रहरि, दिनेश शर्मा, आशीष जायसवाल, शुभम जायसवाल, शमा परवीन, गीता रजक, मंजू सिंह, प्रीति सिंह, ममता सिंह, रूपा ताम्रकार, अंजू सिंह, उर्मिला, तृप्त राज सिंह धंजल सहित अन्य उपस्थित थे।

Spread the love