काउंसलिंग के बाद 12 विवाहित जोड़ों में बनी आपसी समन्वय की स्थिति

अंबिकापुर। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में की गई 03 कॉउंसलिंग में 12 विवाहित जोड़ों के बीच आपसी समन्वय की स्थिति बनी। घरेलू विवाद के मामलों में महिला थाना अंतर्गत परिवार परामर्श केंद्र में विवाहित जोड़ों कॉउंसलिंग की गई थी, इसके बाद आपसी विवादों का समाधान हुआ।
सरगुजा पुलिस द्वारा पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से घरेलू हिंसा या अन्य पारिवारिक समस्याओं का सामना कर रही महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान किया जा रहा है। परामर्श केंद्र मे उनकी समस्याओं को सुनने और त्वरित निराकरण करने के लिए एक मंच प्रदान किया जाता है, साथ ही एक सुरक्षित और सहायक वातावरण प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में 03 कॉउंसलिंग के दौरान ऐसे ही 12 मामलों में महिला थाना अंतर्गत पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में कॉउंसलिंग के माध्यम से विवाहित जोड़ों के बीच सुलह कराकर, आपसी सहमति से विवाहित जोड़ों के मध्य विवाद की स्थिति को समाप्त कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा महिला थाना अंतर्गत पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में विवाद की स्थिति में आए विवाहित जोड़ों की त्वरित कॉउंसलिंग व इनके मध्य उत्पन्न विवादों का स्थाई समाधान करने महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज को दिशा-निर्देश दिए गये थे। इसी क्रम में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने महिला थाना में पति-पत्नी के बीच हुए विवादों के 12 मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनी। अधिकतम मामलों में पति-पत्नी के आपसी छोटे-मोटे विवादों में मनमुटाव होना पाया गया। परामर्श केंद्र के प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा दोनों पक्षों की कॉउंसलिंग की गई, इसके बाद आपसी मनमुटाव को दूर करते हुए दोनों एक साथ ख़ुशी से रहने को राजी हुए एवं उक्त परिवार के मध्य विवाद की स्थिति का पटाक्षेप हुआ। कॉउंसलिंग में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, कॉउंसलर डॉ. मीरा शुक्ला, आशा उपाध्याय, प्रधान आरक्षक संतोष गुप्ता, महिला आरक्षक रीना दास, दिव्या, आरक्षक किशोर तिवारी सक्रिय रहे।

Spread the love