अंबिकापुर। राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों के लिए समस्याओं का निराकरण लेकर आई है। जिले के जनपद पंचायत सीतापुर में सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए आवेदकों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की यह पहल आम नागरिकों व शासन की योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन एवं समस्याओं का निराकरण का प्रतीक बन रही है, सुशासन तिहार से जनविश्वास को भी मजबूती मिल रही है।

सुशासन तिहार के प्रथम चरण में सोनतराई ग्राम पंचायत की केतकी पैंकरा, बनेया ग्राम पंचायत की रूपा, मनप्यारी, प्रतापगढ़ ग्राम पंचायत की आरती गुप्ता, रूबी गुप्ता ने जॉब कार्ड का आवेदन दिया था, जिसका निराकरण होने पर केतकी पैंकरा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, अब उन्हें जॉब कार्ड मिल गया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि आवेदन देने के कुछ ही दिनों में समस्या का निराकरण हुआ है। इसके लिए उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया। आरती गुप्ता ने बताया कि, जॉब कार्ड मिलने से अब हमें रोजगार की मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस अभिनव पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप यह अभिनव पहल राज्य में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Spread the love