सुकमा । छत्तीसगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले नक्सल प्रभावित इलाकों से तीन बड़ी खबरें सामने आई हैं। सुकमा के जगरगुंडा इलाके में सुरक्षा बलों ने 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नक्सली इन विस्फोटकों का उपयोग सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए करने की योजना बना रहे थे।

दंपति सहित 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा से ही दूसरी बड़ी खबर है, जहां 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें एक दंपति भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, दो नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था और सभी का कुल इनाम 25 लाख रुपये था। ये नक्सली धर्मावरम और टेकलगुड़ा कैंप पर हुए हमले में शामिल थे। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने एसपी किरण चव्हाण के सामने सरेंडर किया।

कांकेर में IED बरामद, जवान घायल
कांकेर जिले के हेटारकसा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आईईडी बरामद किया। डिफ्यूज करने के दौरान एक जवान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है।

अमित शाह का दौरा: बस्तर में सुरक्षा पर फोकस
गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह बस्तर के एक पुलिस कैंप में रात गुजारेंगे और सुरक्षा बलों के साथ बातचीत करेंगे। शाह सरेंडर करने वाले नक्सलियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

नक्सल मुक्त बस्तर की दिशा में बड़ी प्रगति
छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर को नक्सल मुक्त करने की दिशा में पिछले एक साल में 200 से अधिक नक्सलियों को ढेर किया है। इसके साथ ही सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए कई नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

गृह मंत्री का दौरा बस्तर में चल रही सुरक्षा और विकास की योजनाओं को गति देने का संकेत देता है।

Spread the love

You missed

कोई काम नहीं किया-अंबिकापुर। श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार 1 मई को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में श्रमिकों का सम्मान कर उन्हें उपहार दिया गया। इस दौरान देश की श्रम शक्ति के उत्थान में कांग्रेस के योगदान और जाति जनगणना की कांग्रेस की मांग पूरी होने से श्रमिक वर्ग के उत्थान पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शामिल श्रमिकों से बात कर उनकी समस्याओं को भी जाना गया। श्रमिकों की ओर से सर्वाधिक प्रमुख मांग असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ ही पेंशन और बीमा की रही।आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि देश के श्रमिकों के हित में कांग्रेस ने देश में अनेक योजनाएं लागू की, जिससे संगठित और असंगठित सभी क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ हुआ। विगत 11 वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार श्रमिकों के हित में कोई कार्य नहीं कर पाई है। कांग्रेस के द्वारा लाई गई मनरेगा योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। पूंजीपतियों के हित में मजदूरी में वाजिब इजाफा नहीं हो रहा है। सरकार की पूंजीवादी नीति के कारण श्रमिकों के साथ ही देश के नौकरी पेशा मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है, जबकि पूंजीपतियों की आमदनी में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने संसद में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उनके मुहिम और दबाव में मोदी सरकार जातीय जनगणना कराने जा रही है। इसके आंकड़े आने पर सर्वाधिक फायदा श्रमिक वर्ग को होगा। पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विगत 11 वर्ष के मोदीजी के कार्यकाल में श्रमिकों और कृषकों के हित की बात स्थगित हो गई है। आय की असमानता बढ़ी है। जातीय जनगणना की मांग पूरी होने पर उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताया है। श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने सभा में मौजूद श्रमिकों को जानकारी दी कि कांग्रेस के कार्यकाल में किस प्रकार श्रमिकों के हित की योजनाएं बनाई गई और उन्हें लागू किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों को उन नियमों की जानकारी दी, जिससे श्रमिक कार्यस्थल की सुरक्षा के साथ ही भावी जीवन को भी सुरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम को अन्य कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,  हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, शफीक खान, रामविनय सिंह, मेराज गुड्डू, जे. कुजूर, लालचंद यादव, अनूप मेहता, अशफाक अली, जीवन यादव, आतिश शुक्ला, शिवप्रसाद अग्रहरि, दीपक मिश्रा, संजय सिंह, दिलीप धर, शकीला सिद्दीकी, अनिता सिन्हा, चंचला सांडिल्य, रूपा ताम्रकार, अंजू सिंह, ममता सिंह, विजय बेक, अनुराग नामदेव, आदर्श बंसल, दिवाकर दुबे, इश्तेयाक खान मौजूद थे।