कोरबा । पोड़ी बहार में रहने वाले प्रफुल्ल गुप्ता कूलर व आलमारी की फैक्ट्री का संचालन करते हैं। सोमवार की रात को करीब 11 बजे वे फैक्ट्री से पास में ही स्थित निवास में चले गए।
फैक्ट्री में अनीश सिंह बाल्मिकी मौजूद था। वह मालवाहक वाहन भी चलाता है। प्रफुल्ल के पास रात करीब एक बजे कर्मचारी ने मोबाइल पर सूचना दी कि कुछ लोग बलपूर्वक फैक्ट्री का मेन दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस आए हैं और तोड़ फोड़ कर सामानों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। यह सुन प्रफुल्ल तत्काल घर से निकल कर फैक्ट्री पहुंचे। इस बीच उन्होंने देखा कि कुछ अज्ञात लोग फैक्ट्री के पास से एक कार में सवार होकर तेज रफ्तार में भाग रहे हैं।

पहुंचने पर संचालक ने देखा कि कूलर और कुछ अन्य फर्नीचर में आग भी बदमाशों ने लगा दिया था। किसी तरह आग को बुझा कर और अधिक हानि होने से बचाने का प्रयास कर्मचारी व कुछ अन्य लोगों के सहयोग से किया। इस घटना की सूचना पर मंगलवार को सिविल लाइन रामपुर थाना से पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। भागने से पहले बदमाश फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिए। अज्ञात आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने आगजनी व तोड़फोड का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बार- बार पूछते रहे तुम अभी वाहन चलाकर आए हो ना
कर्मचारी अनीश सिंह ने पुलिस को बताया है कि हमलावर उसकी पिटाई करने जैसे आगे बढ़े, वह एक कमरे में खुद को सुरक्षित बंद कर लिया। दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास हमलावरों ने किया, पर वे असफल रहे। उसके बाद तोड़फोड कर फैक्ट्री में नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। आरोपित बार- बार पूछ रहे थे कि यह मालवाहक वाहन तुम चलाते है, अभी तुम सामान लेकर आए हो। अनीश का कहना है कि वह रात 10 बजे आखिरी बार सामान की आपूर्ति कर वाहन लेकर फैक्ट्री पहुंचा था, पर इस बात पर हमलावर विश्वास नहीं किए।

सीसीटीवी में नजर आ रहे करीब सात संदिग्ध
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला तो कार में पहुंचे हमलावर नजर आए। इसके माध्यम से आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास पुलिस कर रही है। कार में पांच लोग पहुंचे थे, जबकि एक स्कूटी में कुछ लोग घटनास्थल पर नजर आए। संचालक प्रफुल्ल ने बताया कि करीब दो लाख से अधिक का नुकसान तोडफोड़ व आगजनी की वजह से हुआ है। हमलावरों में एक महिला के शामिल होने की आशंका संचालक ने जताई है। उनका कहना है कि कर्मचारी जब मोबाइल पर उनसे बात कर रहा था, तब महिला की आवाज आ रही थी।

Spread the love

You missed

कोई काम नहीं किया-अंबिकापुर। श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार 1 मई को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में श्रमिकों का सम्मान कर उन्हें उपहार दिया गया। इस दौरान देश की श्रम शक्ति के उत्थान में कांग्रेस के योगदान और जाति जनगणना की कांग्रेस की मांग पूरी होने से श्रमिक वर्ग के उत्थान पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शामिल श्रमिकों से बात कर उनकी समस्याओं को भी जाना गया। श्रमिकों की ओर से सर्वाधिक प्रमुख मांग असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ ही पेंशन और बीमा की रही।आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि देश के श्रमिकों के हित में कांग्रेस ने देश में अनेक योजनाएं लागू की, जिससे संगठित और असंगठित सभी क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ हुआ। विगत 11 वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार श्रमिकों के हित में कोई कार्य नहीं कर पाई है। कांग्रेस के द्वारा लाई गई मनरेगा योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। पूंजीपतियों के हित में मजदूरी में वाजिब इजाफा नहीं हो रहा है। सरकार की पूंजीवादी नीति के कारण श्रमिकों के साथ ही देश के नौकरी पेशा मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है, जबकि पूंजीपतियों की आमदनी में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने संसद में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उनके मुहिम और दबाव में मोदी सरकार जातीय जनगणना कराने जा रही है। इसके आंकड़े आने पर सर्वाधिक फायदा श्रमिक वर्ग को होगा। पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विगत 11 वर्ष के मोदीजी के कार्यकाल में श्रमिकों और कृषकों के हित की बात स्थगित हो गई है। आय की असमानता बढ़ी है। जातीय जनगणना की मांग पूरी होने पर उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताया है। श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने सभा में मौजूद श्रमिकों को जानकारी दी कि कांग्रेस के कार्यकाल में किस प्रकार श्रमिकों के हित की योजनाएं बनाई गई और उन्हें लागू किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों को उन नियमों की जानकारी दी, जिससे श्रमिक कार्यस्थल की सुरक्षा के साथ ही भावी जीवन को भी सुरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम को अन्य कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,  हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, शफीक खान, रामविनय सिंह, मेराज गुड्डू, जे. कुजूर, लालचंद यादव, अनूप मेहता, अशफाक अली, जीवन यादव, आतिश शुक्ला, शिवप्रसाद अग्रहरि, दीपक मिश्रा, संजय सिंह, दिलीप धर, शकीला सिद्दीकी, अनिता सिन्हा, चंचला सांडिल्य, रूपा ताम्रकार, अंजू सिंह, ममता सिंह, विजय बेक, अनुराग नामदेव, आदर्श बंसल, दिवाकर दुबे, इश्तेयाक खान मौजूद थे।