कोरबा । एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में सुरक्षा पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स के एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसईसीएल की खदानों में सुरक्षा के लिए त्रिपुरा राइफल्स बटालियन को तैनात किया गया है।

त्रिपुरा राइफल्स के जवान आजाद सिंह की शुक्रवार रात खदान की सुरक्षा में ड्यूटी लगी थी। जवान ने खदान के कोल स्टॉक नंबर 29 के पास अपनी सर्विस राइफल एक-47से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही त्रिपुरा राइफल्स व एसईसीएल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

Spread the love