छत्तीसगढ़ हॉकी की उदीयमान हॉकी खिलाड़ी गीता यादव दिसंबर में आयोजित होने वाली हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में खेलती नजर आएंगी। गीता यादव का दिल्ली पाइपर्स ने दो लाख रुपए में खरीदा है। एचआईएल में हिस्सा लेने वाली गीता यादव छत्तीसगढ़ की पहली खिलाड़ी हैं।

खेल विभाग के अधिकारियों ने दी बधाई
कबीरधाम जिले की गीता यादव बिलासपुर के बहतराई में स्थित खेल विभाग की आवासीय अकादमी में प्रशिक्षणरत रही। अभी वे जूनियर इंडिया कोर टीम बेंगलूरु में आयोजित इंडिया कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही। एचआईएल के लिए चुने जाने पर गीता को मुख्यमंत्री, खेलमंत्री, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ और खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी है।

Spread the love