बलरामपुर। कॉलेज के कुछ छात्रों और ग्रामीणों को लेकर रामानुजगंज की ओर जा रही ऑटो वाहन में आई तकनीकी खामी के कारण में बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।
जानकारी के अनुसार ऑटो के पिछले चक्का का हब टूटने के कारण वाहन एक ओर झुक गया। घटना के बाद ऑटो में सवार छात्रों और ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि हादसे में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर हाईवे पेट्रोलिंग टीम के अमित मिंज, कुमार सानू तुरंत मौके पर पहुंचे। बता दें कि इन दिनों बलरामपुर जिले की सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है और लोगों के लिए चलना दूभर हो गया है। आए दिन दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं।

Spread the love