जनसंघ के संथापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
अंबिकापुर। जनसंघ के संथापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रामविचार नेताम, सांसद चिंतामणि महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, विधायक राजेश अग्रवाल ने बड़ी संख्या में भाजपाइयों के साथ दीनदयाल चौक में उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मंत्री रामविचार नेताम ने इस मौके पर कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय लंबे समय तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे। एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ वे एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत सुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किए। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही उनके विचार प्रेरणा-स्रोत रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का राजनीतिक दर्शन मानव मात्र की आवश्यकताओं के अनुरूप और हमारे प्राकृतिक आवास के अनुकूल, राजनीतिक कार्यप्रणाली एवं शासकीय कौशल का मार्ग प्रशस्त करने वाला एक चहुंमुखी वैकल्पिक जीवन दर्शन है। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को मार्गदर्शक और अनंत काल तक प्रेरणा स्त्रोत की संज्ञा देते हुए कहा कि वे एक महान भारतीय विचारक, संगठनकर्ता और नेता थे, जिन्होंने भारतीय समाज की जड़ों को मजबूत करने और देश के गरीब और वंचित लोगों के उत्थान के लिए आजीवन काम किया। उन्होंने अंत्योदय का सिद्धांत प्रस्तुत किया। इनके सिद्धांत अनंत काल तक प्रेरणा देते रहेंगे। वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि पंडित दीनदयाल के दर्शन और सिद्धांत का महत्व भारतीय समाज के विकास में अत्यधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिन हमें उन जिम्मेदारियों की याद दिलाता है, जो हमें समाज के सबसे पिछड़े वर्ग के प्रति निभानी चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन इस बात पर जोर देता है कि जब तक समाज का हर वर्ग आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत नहीं होगा, तब तक एक सशक्त और उन्नत राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि पंडित जी के सिद्धांतों का
प्रमुख उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है, ताकि वे भी समाज के साथ प्रगति कर सकें। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, फुलेश्वरी सिंह, राजकुमार बंसल, मंजूषा भगत, अभिषेक शर्मा, आलोक दुबे, विजय व्यापारी, विकास पाण्डेय, इंदर भगत, रूपेश दुबे, अजय प्रताप सिंह, सर्वेश तिवारी, रामप्रवेश पांडे, दीपक सिंह तोमर, शकुंतला पांडे, संजीव वर्मा, किरण सोनी, प्रियंका चौबे, किरण मिश्रा, शैलेश सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, शरद सिन्हा, नीलम राजवाड़े, वीरेंद्र बघेल, विनोद दुबे, विद्यानंद मिश्रा, अनिल तिवारी, प्रयाग साहू, सरिता जायसवाल, शालिनी सिंह, मयंक जयसवाल, सोलू सिंह, मलखान सोनी, सीमा कश्यप, बबली नेताम, अमोघ कश्यप, अनीश सिंह, सुनील बघेल, अनीश सिंह, रवि सोनी, सलीम केरकेट्टा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed

कोई काम नहीं किया-अंबिकापुर। श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार 1 मई को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में श्रमिकों का सम्मान कर उन्हें उपहार दिया गया। इस दौरान देश की श्रम शक्ति के उत्थान में कांग्रेस के योगदान और जाति जनगणना की कांग्रेस की मांग पूरी होने से श्रमिक वर्ग के उत्थान पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शामिल श्रमिकों से बात कर उनकी समस्याओं को भी जाना गया। श्रमिकों की ओर से सर्वाधिक प्रमुख मांग असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ ही पेंशन और बीमा की रही।आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि देश के श्रमिकों के हित में कांग्रेस ने देश में अनेक योजनाएं लागू की, जिससे संगठित और असंगठित सभी क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ हुआ। विगत 11 वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार श्रमिकों के हित में कोई कार्य नहीं कर पाई है। कांग्रेस के द्वारा लाई गई मनरेगा योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। पूंजीपतियों के हित में मजदूरी में वाजिब इजाफा नहीं हो रहा है। सरकार की पूंजीवादी नीति के कारण श्रमिकों के साथ ही देश के नौकरी पेशा मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है, जबकि पूंजीपतियों की आमदनी में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने संसद में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उनके मुहिम और दबाव में मोदी सरकार जातीय जनगणना कराने जा रही है। इसके आंकड़े आने पर सर्वाधिक फायदा श्रमिक वर्ग को होगा। पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विगत 11 वर्ष के मोदीजी के कार्यकाल में श्रमिकों और कृषकों के हित की बात स्थगित हो गई है। आय की असमानता बढ़ी है। जातीय जनगणना की मांग पूरी होने पर उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताया है। श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने सभा में मौजूद श्रमिकों को जानकारी दी कि कांग्रेस के कार्यकाल में किस प्रकार श्रमिकों के हित की योजनाएं बनाई गई और उन्हें लागू किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों को उन नियमों की जानकारी दी, जिससे श्रमिक कार्यस्थल की सुरक्षा के साथ ही भावी जीवन को भी सुरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम को अन्य कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,  हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, शफीक खान, रामविनय सिंह, मेराज गुड्डू, जे. कुजूर, लालचंद यादव, अनूप मेहता, अशफाक अली, जीवन यादव, आतिश शुक्ला, शिवप्रसाद अग्रहरि, दीपक मिश्रा, संजय सिंह, दिलीप धर, शकीला सिद्दीकी, अनिता सिन्हा, चंचला सांडिल्य, रूपा ताम्रकार, अंजू सिंह, ममता सिंह, विजय बेक, अनुराग नामदेव, आदर्श बंसल, दिवाकर दुबे, इश्तेयाक खान मौजूद थे।