अंबिकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की दो स्वयंसेविका श्रुति कश्यप राजीव गांधी शासकीय पी.जी. कॉलेज अंबिकापुर और संगीता यादव शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुंठपुर व कार्यक्रम अधिकारी गीता झा शासकीय महरानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा. विद्यालय जशपुरनगर राष्ट्रीय सेवा योजना, राज्य स्तरीय पुरुस्कार से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए। पुरस्कार छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के द्वारा मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 23 सितम्बर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के नवीन कृषक सभागार में आयोजित स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में दिया गया। स्वयंसेविका कु. श्रुति कश्यप को यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना नियमित एवं विशेष गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता एवं नेतृत्व के लिए प्राप्त हुआ। इन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के दलनायिका एवं शिविर नायिका व मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्रुति ने 04 विशेष शिविर, 01 राष्ट्रीय सहासिक शिविर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की ओर से सहभागी रही हैं। इसके अलावा महाविद्यालयीन कार्यक्रमों का इन्हें अनुभव रहा है। स्वयंसेविका संगीता यादव को यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना नियमित एवं विशेष गतिविधियों मे सक्रिय सहभागिता एवं नेतृत्व के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ। इन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के दलनायिक एवं शिविर नायिका तथा मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलेक्टर कोरिया से कैंपस अम्बेसडर के रूप में प्रशस्ति पत्र तथा यातायात जागरूकता में किए गए कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा सम्मानित हो चुकी हैं। स्वयंसेविका राष्ट्रीय सहासिक शिविर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की ओर से सहभागी रह चुकी हैं। विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों और कार्यक्रम अधिकारी के इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक सिंह, कुलसचिव शारदा प्रसाद त्रिपाठी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एसएन पांडे, जिला संगठक सरगुजा खेमकरण अहिरवार, जिला संगठक कोरिया एम.सी. हिमधर, दोनों महाविद्यालय के प्राचार्य, कार्यक्रम अधिकारी एवं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ एवं रा.से.यो. सत्र 2022-2023 में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित पूर्व स्वयंसेवक सुमन मिंज एवं बिहारी लाल साहू, वरिष्ठ स्वयंसेविका शबाना बेगम, गौतम गुप्ता ने सभी सम्मानित स्वयंसेवकों और कार्यक्रम अधिकारी को शुभकामनाएं दी।

Spread the love

You missed

कोई काम नहीं किया-अंबिकापुर। श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार 1 मई को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में श्रमिकों का सम्मान कर उन्हें उपहार दिया गया। इस दौरान देश की श्रम शक्ति के उत्थान में कांग्रेस के योगदान और जाति जनगणना की कांग्रेस की मांग पूरी होने से श्रमिक वर्ग के उत्थान पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शामिल श्रमिकों से बात कर उनकी समस्याओं को भी जाना गया। श्रमिकों की ओर से सर्वाधिक प्रमुख मांग असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ ही पेंशन और बीमा की रही।आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि देश के श्रमिकों के हित में कांग्रेस ने देश में अनेक योजनाएं लागू की, जिससे संगठित और असंगठित सभी क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ हुआ। विगत 11 वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार श्रमिकों के हित में कोई कार्य नहीं कर पाई है। कांग्रेस के द्वारा लाई गई मनरेगा योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। पूंजीपतियों के हित में मजदूरी में वाजिब इजाफा नहीं हो रहा है। सरकार की पूंजीवादी नीति के कारण श्रमिकों के साथ ही देश के नौकरी पेशा मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है, जबकि पूंजीपतियों की आमदनी में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने संसद में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उनके मुहिम और दबाव में मोदी सरकार जातीय जनगणना कराने जा रही है। इसके आंकड़े आने पर सर्वाधिक फायदा श्रमिक वर्ग को होगा। पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विगत 11 वर्ष के मोदीजी के कार्यकाल में श्रमिकों और कृषकों के हित की बात स्थगित हो गई है। आय की असमानता बढ़ी है। जातीय जनगणना की मांग पूरी होने पर उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताया है। श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने सभा में मौजूद श्रमिकों को जानकारी दी कि कांग्रेस के कार्यकाल में किस प्रकार श्रमिकों के हित की योजनाएं बनाई गई और उन्हें लागू किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों को उन नियमों की जानकारी दी, जिससे श्रमिक कार्यस्थल की सुरक्षा के साथ ही भावी जीवन को भी सुरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम को अन्य कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,  हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, शफीक खान, रामविनय सिंह, मेराज गुड्डू, जे. कुजूर, लालचंद यादव, अनूप मेहता, अशफाक अली, जीवन यादव, आतिश शुक्ला, शिवप्रसाद अग्रहरि, दीपक मिश्रा, संजय सिंह, दिलीप धर, शकीला सिद्दीकी, अनिता सिन्हा, चंचला सांडिल्य, रूपा ताम्रकार, अंजू सिंह, ममता सिंह, विजय बेक, अनुराग नामदेव, आदर्श बंसल, दिवाकर दुबे, इश्तेयाक खान मौजूद थे।