अंबिकापुर। कार की ठोकर से घायल एसईसीएल के कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हल्दीबाड़ी चिरमिरी निवासी भूषण एक्का पिता लालसाय एक्का 29 वर्ष एक अन्य एसईसीएल के कर्मचारी के साथ बीते दिनों मोटरसाइकिल में चिरमिरी से बैकुंठपुर खदान आने के लिए निकला था। रास्ते में नगर के पास अज्ञात कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए इन्हें ठोकर मार दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। इन्हें बैकुंठपुर अस्पताल लाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद भूषण एक्का की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया था। होली क्रॉस अस्पताल अंबिकापुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।

Spread the love