लखनपुर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंचकर जांच की
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर की टीम से कराया जाएगा पोस्टमार्टम
अंबिकापुर/लखनपुर। थाना क्षेत्र के कुंवरपुर जलाशय में गुरूवार की सुबह पानी में अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव तैरते मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना लखनपुर थाना में दी गई। सूचना उपरान्त थाना प्रभारी अश्वनी सिंह टीम के साथ कुंवरपुर जलाशय पहुंचे और मौका निरीक्षण किया कर फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी ने मोबाइल में फोटो वायरल कर आसपास के गांव में अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कराई है परंतु उसकी पहचान नहीं हो पाई है। अंबिकापुर से आए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की उपस्थिति में पानी से शव को बाहर निकालने े बाद विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। लखनपुर अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं होने के कारण महिला के शव को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव तीन से चार दिन पहले का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत पानी में डूबने से हुई है या फिर किसी ने हत्या कर महिला के शव को पानी में डाला है।

Spread the love

You missed