विधायक का प्रयास है कि जशपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव 12 मासी पक्की सड़क से जुड़ सके.

जशपुर/कुनकुरी : जिले के जशपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल, पुलिया जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए विधायक निधि मद से 1 करोड़ 15 लाख रूपये की स्वीकृति विधायक रायमुनि भगत की पहल पर मिल गई है। आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सोनक्यारी, रेमने एवं केराकोना में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रायमुनि भगत ने इन निर्माण कार्यो की आधारशिला रखी। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान किये गए वायदे को पूरा करते हुए मनोरा ब्लाक के विकास के लिये इन निर्माण कार्यों को स्वीकृति दिया गया है।

उन्होनें कहा कि स्वीकृत निर्माण कार्यों में ग्राम पंचायत सोनक्यारी में मुख्यमार्ग से डूमरटोली पहुंच मार्ग में 40 लाख की लागत से पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत टेम्पू में मुख्यमार्ग से केरेकोना मार्ग में 35 लाख की लागत से पुलिया निर्माण जैसे उन कार्यो को प्राथमिकता से शामिल किया गया है, जिनका निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर स्थानीय लोगों का संपर्क साधन और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि जशपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव 12 मासी पक्की सड़क से जुड़ सके।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि विधायक रायमुनि भगत क्षेत्र के विकास और जनता की समस्या को सुलझाने के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार, कुमार दिलीप सिंह जूदेव के सपने के अनुरूप जशपुर जिले को विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। जशपुर के माटीपुत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही जशपुर को मेडिकल कालेज का उपहार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, कुनकुरी में 220 बिस्तर वाला सर्वसुविधा युक्त अस्पताल की ना सिर्फ घोषणा की, बल्कि भवन निर्माण के लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया है। जल्द ही यह अस्पताल मूर्त रूप ले लेगा, जिससे जशपुरवासियों को इलाज के लिए रांची, अंबिकापुर दौड़ने से मुक्ति मिल जाएगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगतराजकुमार आर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगरपालिका जशपुर के उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, रूपेश सोनी, कृपा शंकर भगत, फैजान सरवर खान, सुषमा सिंह, प्रभाकर यादव सहित भाजपा के कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

कोई काम नहीं किया-अंबिकापुर। श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार 1 मई को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में श्रमिकों का सम्मान कर उन्हें उपहार दिया गया। इस दौरान देश की श्रम शक्ति के उत्थान में कांग्रेस के योगदान और जाति जनगणना की कांग्रेस की मांग पूरी होने से श्रमिक वर्ग के उत्थान पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शामिल श्रमिकों से बात कर उनकी समस्याओं को भी जाना गया। श्रमिकों की ओर से सर्वाधिक प्रमुख मांग असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ ही पेंशन और बीमा की रही।आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि देश के श्रमिकों के हित में कांग्रेस ने देश में अनेक योजनाएं लागू की, जिससे संगठित और असंगठित सभी क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ हुआ। विगत 11 वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार श्रमिकों के हित में कोई कार्य नहीं कर पाई है। कांग्रेस के द्वारा लाई गई मनरेगा योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। पूंजीपतियों के हित में मजदूरी में वाजिब इजाफा नहीं हो रहा है। सरकार की पूंजीवादी नीति के कारण श्रमिकों के साथ ही देश के नौकरी पेशा मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है, जबकि पूंजीपतियों की आमदनी में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने संसद में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उनके मुहिम और दबाव में मोदी सरकार जातीय जनगणना कराने जा रही है। इसके आंकड़े आने पर सर्वाधिक फायदा श्रमिक वर्ग को होगा। पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विगत 11 वर्ष के मोदीजी के कार्यकाल में श्रमिकों और कृषकों के हित की बात स्थगित हो गई है। आय की असमानता बढ़ी है। जातीय जनगणना की मांग पूरी होने पर उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताया है। श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने सभा में मौजूद श्रमिकों को जानकारी दी कि कांग्रेस के कार्यकाल में किस प्रकार श्रमिकों के हित की योजनाएं बनाई गई और उन्हें लागू किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों को उन नियमों की जानकारी दी, जिससे श्रमिक कार्यस्थल की सुरक्षा के साथ ही भावी जीवन को भी सुरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम को अन्य कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,  हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, शफीक खान, रामविनय सिंह, मेराज गुड्डू, जे. कुजूर, लालचंद यादव, अनूप मेहता, अशफाक अली, जीवन यादव, आतिश शुक्ला, शिवप्रसाद अग्रहरि, दीपक मिश्रा, संजय सिंह, दिलीप धर, शकीला सिद्दीकी, अनिता सिन्हा, चंचला सांडिल्य, रूपा ताम्रकार, अंजू सिंह, ममता सिंह, विजय बेक, अनुराग नामदेव, आदर्श बंसल, दिवाकर दुबे, इश्तेयाक खान मौजूद थे।