बिश्रामपुर। कोयलांचल में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आज रथ यात्रा महापर्व के कड़ी में पूर्णिमा के अवसर पर देव स्नान से कार्यक्रम शुरू हुआ। उत्कल समाज बिश्रामपुर द्वारा जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में महाप्रभु जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ मंदिर से बाहर निकालकर पूर्णिमा के अवसर पर देव स्नान करवाकर कार्यक्रम को धूमधाम से विधि विधान अनुसार संपन्न किया गया। आज इस अवसर पर मंदिर के वरिष्ठ कृष्ण प्रधान, नीलांबर नंदा एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश यादव द्वारा पारंपरिक झाड़ू प्रथा किया गया। समाज द्वारा मंदिर से भगवान को स्नान मंडप में विराजमान करवा कर देव स्नान संपन्न किया गया। समिति के अध्यक्ष विशाल स्वाई ने बताया कि पूर्णिमा के दिन महाप्रभु का स्नान संपन्न किया जाता है। इसके पश्चात महाप्रभु रथ यात्रा तक 14 दिवस बीमार रहते हैं और भक्तों को इस दौरान दर्शन प्राप्त नहीं हो पता है।इन 14 दिवस तक प्रभु को काढ़ा सेवन कराया जाता है। इसके पश्चात वे ठीक होकर रथ पर सवार होकर भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपने मौसी के घर जाते हैं। इस दिवस महाप्रभु सभी भक्तों को खुला दर्शन देते हैं, जो इस बार आगामी 7 जुलाई को रथ यात्रा आयोजित होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के अशोक स्वाई, सेनापति प्रधान, एलसी त्रिपाठी, राजेंद्र प्रधान, प्रदीप त्रिपाठी, अक्षय साहू, अलंकार नायक, विद्याधर श्रीनाथ देहूरी, प्रभाकर स्वाई, महिला मंडल से अध्यक्ष दीप्ति स्वाई, गीता स्वाई, मंजू स्वाई, लीलावती, अनुराधा प्रधान, सविता, रीता त्रिपाठी, प्रभासिनी नायक, कुन्नी सक्रिय हैं।

Spread the love

You missed

कोई काम नहीं किया-अंबिकापुर। श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार 1 मई को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में श्रमिकों का सम्मान कर उन्हें उपहार दिया गया। इस दौरान देश की श्रम शक्ति के उत्थान में कांग्रेस के योगदान और जाति जनगणना की कांग्रेस की मांग पूरी होने से श्रमिक वर्ग के उत्थान पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शामिल श्रमिकों से बात कर उनकी समस्याओं को भी जाना गया। श्रमिकों की ओर से सर्वाधिक प्रमुख मांग असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ ही पेंशन और बीमा की रही।आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि देश के श्रमिकों के हित में कांग्रेस ने देश में अनेक योजनाएं लागू की, जिससे संगठित और असंगठित सभी क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ हुआ। विगत 11 वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार श्रमिकों के हित में कोई कार्य नहीं कर पाई है। कांग्रेस के द्वारा लाई गई मनरेगा योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। पूंजीपतियों के हित में मजदूरी में वाजिब इजाफा नहीं हो रहा है। सरकार की पूंजीवादी नीति के कारण श्रमिकों के साथ ही देश के नौकरी पेशा मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है, जबकि पूंजीपतियों की आमदनी में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने संसद में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उनके मुहिम और दबाव में मोदी सरकार जातीय जनगणना कराने जा रही है। इसके आंकड़े आने पर सर्वाधिक फायदा श्रमिक वर्ग को होगा। पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विगत 11 वर्ष के मोदीजी के कार्यकाल में श्रमिकों और कृषकों के हित की बात स्थगित हो गई है। आय की असमानता बढ़ी है। जातीय जनगणना की मांग पूरी होने पर उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताया है। श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने सभा में मौजूद श्रमिकों को जानकारी दी कि कांग्रेस के कार्यकाल में किस प्रकार श्रमिकों के हित की योजनाएं बनाई गई और उन्हें लागू किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों को उन नियमों की जानकारी दी, जिससे श्रमिक कार्यस्थल की सुरक्षा के साथ ही भावी जीवन को भी सुरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम को अन्य कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,  हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, शफीक खान, रामविनय सिंह, मेराज गुड्डू, जे. कुजूर, लालचंद यादव, अनूप मेहता, अशफाक अली, जीवन यादव, आतिश शुक्ला, शिवप्रसाद अग्रहरि, दीपक मिश्रा, संजय सिंह, दिलीप धर, शकीला सिद्दीकी, अनिता सिन्हा, चंचला सांडिल्य, रूपा ताम्रकार, अंजू सिंह, ममता सिंह, विजय बेक, अनुराग नामदेव, आदर्श बंसल, दिवाकर दुबे, इश्तेयाक खान मौजूद थे।