आयु सीमा-मंडल अध्यक्ष के लिए अधिकतम 45 वर्ष, जिला अध्यक्ष के लिए 60 वर्ष
अंबिकापुर। प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार सरगुजा जिला संगठन पर्व कार्यशाला संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार शाम को हुए कार्यशाला में जिला चुनाव अधिकारी एवं मुख्य अतिथि गुरुपाल सिंह भल्ला एवं विशिष्ट अतिथि अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सह चुनाव अधिकारी सुनील गुप्ता, युवा आयोग प्रदेश अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए गुरुपाल सिंह भल्ला ने बताया कि आगामी 5 दिसम्बर तक सक्रिय सदस्यता की सूची का प्रकाशन होगा। आगामी 6 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक मंडल इकाइयों के चुनाव और उसके बाद 16 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक जिलों के चुनाव संपन्न होंगे। मंडल अध्यक्ष के लिए आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष निश्चित की गई है। इसी तरह जिला अध्यक्ष के लिए आयु सीमा अधिकतम 60 वर्ष निश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि इन सभी चुनावों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत करके सर्वानुमति बनाई जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा के 60 लाख सदस्य बनने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि केवल छत्तीसगढ़ में इतनी बड़ी संख्या में सदस्यों का भाजपा में जुड़ना भाजपा की विचारधारा और कार्यों पर मुहर है। भाजपा सरगुजा जिला में सदस्यता को लेकर कीर्तिमान स्थापित होने पर उन्होंने संगठन की पूरी टीम को बधाई दी। विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने जिस अपेक्षा व विश्वास के साथ भाजपा सरगुजा के लिए सदस्यता का जो लक्ष्य तय किया था, जिले के हम सब कार्यकर्ताओं ने उसे पूरा किया है और संगठन महापर्व को नई संजीवनी देने तथा नए सदस्यों व कार्यकताओं को जोड़ने का कार्य किया है। निर्धारित लक्ष्य को पार करके दो लाख से अधिक भाजपा सदस्य बनने पर जिला के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को राजेश अग्रवाल ने बधाई दी। चुनाव सह अधिकारी सुनील गुप्ता ने संगठन चुनाव से संबंधित मंडलवार कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष मंजूषा भगत ने किया। इस मौके पर अपेक्षित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

कोई काम नहीं किया-अंबिकापुर। श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार 1 मई को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में श्रमिकों का सम्मान कर उन्हें उपहार दिया गया। इस दौरान देश की श्रम शक्ति के उत्थान में कांग्रेस के योगदान और जाति जनगणना की कांग्रेस की मांग पूरी होने से श्रमिक वर्ग के उत्थान पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शामिल श्रमिकों से बात कर उनकी समस्याओं को भी जाना गया। श्रमिकों की ओर से सर्वाधिक प्रमुख मांग असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ ही पेंशन और बीमा की रही।आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि देश के श्रमिकों के हित में कांग्रेस ने देश में अनेक योजनाएं लागू की, जिससे संगठित और असंगठित सभी क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ हुआ। विगत 11 वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार श्रमिकों के हित में कोई कार्य नहीं कर पाई है। कांग्रेस के द्वारा लाई गई मनरेगा योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। पूंजीपतियों के हित में मजदूरी में वाजिब इजाफा नहीं हो रहा है। सरकार की पूंजीवादी नीति के कारण श्रमिकों के साथ ही देश के नौकरी पेशा मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है, जबकि पूंजीपतियों की आमदनी में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने संसद में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि उनके मुहिम और दबाव में मोदी सरकार जातीय जनगणना कराने जा रही है। इसके आंकड़े आने पर सर्वाधिक फायदा श्रमिक वर्ग को होगा। पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विगत 11 वर्ष के मोदीजी के कार्यकाल में श्रमिकों और कृषकों के हित की बात स्थगित हो गई है। आय की असमानता बढ़ी है। जातीय जनगणना की मांग पूरी होने पर उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताया है। श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने सभा में मौजूद श्रमिकों को जानकारी दी कि कांग्रेस के कार्यकाल में किस प्रकार श्रमिकों के हित की योजनाएं बनाई गई और उन्हें लागू किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों को उन नियमों की जानकारी दी, जिससे श्रमिक कार्यस्थल की सुरक्षा के साथ ही भावी जीवन को भी सुरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम को अन्य कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,  हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, दुर्गेश गुप्ता, अनिल सिंह, शफीक खान, रामविनय सिंह, मेराज गुड्डू, जे. कुजूर, लालचंद यादव, अनूप मेहता, अशफाक अली, जीवन यादव, आतिश शुक्ला, शिवप्रसाद अग्रहरि, दीपक मिश्रा, संजय सिंह, दिलीप धर, शकीला सिद्दीकी, अनिता सिन्हा, चंचला सांडिल्य, रूपा ताम्रकार, अंजू सिंह, ममता सिंह, विजय बेक, अनुराग नामदेव, आदर्श बंसल, दिवाकर दुबे, इश्तेयाक खान मौजूद थे।