अंबिकापुर। शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थिया ने 20 जुलाई को थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका परिचय वर्ष 2021 में रितिक कश्यप से हुआ था, जो मोबाइल फोन पर शादी करने का झांसा देकर पांच जुलाई को अपने किराए के रूम में ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। घटना दिनांक के बाद भी आरोपी लगातार उससे दुष्कर्म करते रहा और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने धारा 376 (2)(ढ) भादवि, एससी/एसटी एक्ट की धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। पुलिस ने आरोपी रितिक कश्यप 24 वर्ष, निवचासी नवानगर, थाना दरिमा को घेराबंदी करके पकड़ा। पूछताछ में दुष्कर्म की स्वाकारोक्ति करने पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, महिला आरक्षक प्रिया रानी, आरक्षक उमाशंकर साहू, बृजेश राय, ऋषभ सिंह शामिल रहे।

Spread the love