अंबिकापुर। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने के मामले में थाना मणिपुर एवं उदयपुर पुलिस टीम ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अवैध महुआ शराब बिक्री के मामले में 03 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से 09 लीटर अवैध महुआ शराब एवं शराब बिक्री का 200 रुपये नगद जप्त किया है।
जानकारी के मुताबिक थाना मणिपुर पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सेमरघाट हर्राटिकरा में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे कृष्णा प्रसाद राजवाड़े 27 वर्ष साकिन बकमेर, शुभम गुप्ता 26 वर्ष निवासी बहेराडीह थाना लुंड्रा, थाना उदयपुर अंतर्गत मृगाडांड मेन रोड में शराब का सेवन करने वाले आरोपी राम शरण 38 वर्ष, हाल मुकाम उदयपुर के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं थाना मणिपुर पुलिस टीम ने अवैध महुआ शराब बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए कृष्णा राजवाड़े 43 वर्ष निवासी भिट्टीकला से 03 लीटर, थाना सीतापुर पुलिस ने लालसाय बसोड़ 40 वर्ष निवासी आदर्शनगर से 03 लीटर अवैध महुआ शराब व बिक्री का 200 रुपये नगद बरामद किया है। थाना लुंड्रा पुलिस ने सुखराम चौहान 41 वर्ष निवासी जामडीह से 03 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है। जप्त शराब की कीमत 900 रुपये बताई जा रही है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में चारों सहायक उपनिरीक्षक वरदान लकड़ा, शिवचरण साहू, चंद्रप्रकाश केरकेट्टा, नवल दुबे, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक विजय कुमार, हेमंत लकड़ा, अनिल बड़ा, महिला आरक्षक प्रियंका तिर्की, प्रेमा मरावी शामिल रहे।

Spread the love