स्कायरिच स्कूल की पहल: भगवा वस्त्रों में दिखे नन्हे शिवभक्त
फोटो-8  
उदयपुर। सावन के अंतिम सोमवार को स्कायरिच एजुकेशन हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा एक अनूठी बाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। केजी-1 से कक्षा पांचवीं तक के सैकड़ों विद्यार्थी भगवा वस्त्र धारण कर कांवड़ लेकर उद्देश्वर शिवमंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया।
यात्रा का शुभारंभ विद्यालय परिसर में गायत्री साधक शुभलाल राजवाड़े, मूरितराम कौशिक और सतीश सोनी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य रामप्रसाद गुप्ता एवं अभिभावकों के नेतृत्व में बच्चे ‘हर-हर महादेव, बोल बमÓ के जयघोष करते हुए नगर भ्रमण पर निकले। नगर में जगह-जगह बाल कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। व्यवसायी बाबूराम अग्रवाल, जिमी अग्रवाल, शिवकुमार सोनी, हरि सिंह सोनी सहित सिंह सोनी परिवार, पप्पू जनरल स्टोर और मुस्कान ज्वेलर्स की ओर से बच्चों को फल, बिस्किट, पानी, लीची और प्रसाद वितरित किया गया। शारदा महिला मंडल और मनीष बंसल ट्रैक्टर्स ने भी विशेष व्यवस्था कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
उदयपुर में पहली बार आयोजित इस यात्रा को देखने बड़ी संख्या में नगरवासी उमड़े। नन्हे बच्चों का कांवड़ लेकर चलना आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर पहुंचकर सभी बच्चों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उप सरपंच शेखर सिंहदेव, मंडल उपाध्यक्ष मनीष बंसल, शारदा महिला मंडल से कल्पना भदौरिया, बसंत सिंह, कन्हाई राम बंजारा सहित गणमान्य नागरिक, शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ें बच्चे
प्राचार्य रामप्रसाद गुप्ता ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। उप सरपंच शेखर सिंहदेव और कल्पना भदौरिया ने भी विद्यालय के इस पहल की सराहना की। इस सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधक श्यामा चरण गुप्ता, सोहगा मोबाइल, रोशन अग्रवाल परिवार, आकांक्षा ड्रेसेस, सूरज यादव सहित समस्त शिक्षक, अभिभावक और नगरवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

ReplyForward

Add reaction

Spread the love