फोटो-4
अंबिकापुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नोडल अधिकारी साइबर प्रकोष्ठ रितेश चौधरी के नेतृत्व में जिले में द्वितीय सप्ताह में साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नागरिकों में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में बतौली, अंबिकापुर, लुण्ड्रा, लखनपुर, सीतापुर के विभिन्न बैंकों में व्यापारिक संगठन (कैट) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के माध्यम से भी नागरिकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा वहां उपस्थित नागरिकों को वर्तमान में बढ़ते जालसाजी के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
नागरिकों को विशेष रूप से किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी गुप्त संख्या, व्यक्तिगत पहचान संख्या, गोपनीय सत्यापन संख्या, गुप्त शब्द अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने कहा गया। इसके अलावा सामाजिक माध्यम से ठगी, फर्जी पहचान, अनजान दृश्य-वार्ता, अश्लील जालसाजी एवं डिजिटल बंधक जैसे अपराधों से बचाव के उपाय विस्तार से समझाए गए। सोशल मीडिया पर निजी चित्र, दृश्य एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय विशेष सावधानी बरतने कहा गया। जालसाजी होने पर त्वरित डॉयल 1930 तथा साइबर क्राइम के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया बताई गई। बताया गया कि ठगी होने पर बिना विलंब शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
कार्यक्रम के दौरान ‘जागरूकता की एक स्व-छविÓ अभियान के तहत नागरिकों को जागरूकता त्वरित प्रतिक्रिया संकेतक की जानकारी दी गई। बैंक कर्मियों एवं उपस्थित नागरिकों ने संकेतक के साथ स्व-छवि भी ली और अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी लुण्ड्रा प्रदीप जायसवाल, थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर मनोज प्रजापति, उप निरीक्षक अभय तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिवकुमार ध्रुव, हर्ष कुमार, डिगेश्वर वर्मा, आशी झा, अनुराग वर्मा, साइबर प्रकोष्ठ प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, अनिल पाण्डेय, वरदान लकड़ा, गंभीर साय, महिला प्रधान आरक्षक मेविस ज्योत्स्ना, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र बंजारे, नवबिहान दल से मंगल पाण्डेय, अनिल मिश्रा, आरक्षक अनुज जायसवाल, अमन पुरी, राहुल केरकेट्टा, दशरथ राजवाड़े सहित अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love