अंबिकापुर। कोतवाली थाना पुलिस ने स्कूटी वाहन चोरी के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर पुलिस स्कूटी जब्त कर ली है। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली अंबिकापुर में पूर्व में 07 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
जानकारी के मुताबिक, प्रीति शुक्ला निवासी मिशन चौक अंबिकापुर ने 29 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 27 मई को शाम 7 बजे वे अपनी स्कूटी एक्टिवा 3जी वाहन क्रमांक सीजी 15 सीवाई 9930 को चोपड़ापारा स्थित आशियाना कंस्ट्रक्शन के सामने गली में खड़ी करके किराये के मकान अंदर चली गई थी। रात 10 बजे स्कूटी खड़े स्थान पर थी, सुबह स्कूटी नहीं थी। आसपास तलाश के बाद भी स्कूटी का पता नहीं चला। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध करके पुलिस ने विवेचना में लिया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रामेश्वर उर्फ अत्ता दास नाम का आदतन चोर गुदरी बाजार चौक के पास घूम रहा है, और स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। पुलिस टीम गुदरी चौक पहुंची और रामेश्वर दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने स्कूटी वाहन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के निशादेही पर चोरी की गई स्कूटी को रूनझुन तालाब के पास से बरामद करके पुलिस ने आरोपी रामेश्वर दार्स उर्फ अत्ता पिता सखा दास 26 वर्ष, निवासी हर्राटिकरा चाटापारा थाना जयनगर को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। प्रकरण के निराकरण में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, थाना प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सीपी तिवारी, प्रधान

Spread the love