अंबिकापुर। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘सुशासन तिहार 2026Ó अंतर्गत प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बतौली जनपद पंचायत के ग्राम बिरीमकेला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करके अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य नानमनी पैकरा, जनपद सदस्य प्रीति यादव, सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और अधिकारियों को समय अवधि में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को सुचित करने के निर्देश दिए। शिविर में कुल 591 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 87 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
हितग्राहियों को सामग्री वितरण-ग्राम पंचायत बिरीमकेला में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा  हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में  जाति प्रमाण पत्र, स्प्रेयर पंप, केसीसी, मनरेगा जॉब कार्ड, नवीन पेंशन स्वीकृति आदेश, नवीन राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास की चाबी, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता वीर सम्मान पत्रक भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों द्वारा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्ति का शपथ दिलाया गया। साथ ही अन्नप्राशन एवं गोदभराई संस्कार किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ जनपद सीईओ एलएन  सिदार सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love