अंबिकापुर। गांधीनगर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए अलग-अलग प्रकरण में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में दीगर राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार और तेलंगाना से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। म्यूल खातों से ऑनलाइन साइबर ठगी का एक लाख 44 हजार 200 रुपये आहरित किया गया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय (तकनीकी सेवाएं) नवा रायपुर ने म्यूल अकाउण्ट के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में थाना गांधीनगर के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी ने 28/05/2026 को म्यूल खाता क्रमांक 60505796078 के धारक अभय रक्सेल पिता भोला रक्सेल 25 वर्ष दर्रीपारा अंबिकापुर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा अंंबिकापुर एवं खाता से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के धारक के विरूद्ध धारा 317(4), 318(4), 3(5) बीएनएस पंजीबद्व किया है। म्यूल अकाउण्ट के विरूद्ध दीगर राज्य उत्तरप्रदेश से साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज है। संबंधित लेयर-1 म्यूल खाते में 17,780 रुपये आहरित किया जाना पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। इसी क्रम में म्यूल अकाउण्ट खाता क्रमांक 60504963144 धारक एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के धारक अम्बिका खलखो पिता रमेश खलखो, निवासी शिकारी रोड उरांवपारा, बौरीपारा, अंबिकापुर के विरूद्व धारा 317(4), 318(4), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है। बैंक खाताधारक के विरूद्ध बिहार से साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज है। संबंधित लेयर-1 म्यूल खाते में 31,420 रुपये आहरित करना और अत्यधिक राशि का लेनदेन होना पाया गया है। दोनों मामले में म्यूल खाता धारक द्वारा अपने बैंक खाते को किसी अन्य व्यक्ति को बेचना बताया गया है।
एक अन्य मामले में म्यूल अकाउण्ट खाता क्रमांक 60504614570 धारक सरद हलदार पिता हरिमोहन हलदार 41 वर्ष, निवासी सरगवां, सकालो के नाम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र बैंक शाखा अंबिकापुर एवं खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर धारक राजा हलदार पिता भरत हलदार 25 वर्ष, निवासी किशुननगर, सरगवां के विरूद्ध धारा 317(4), 318(4), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है। म्यूल अकाउण्ट के विरूद्ध तेलंगाना से साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज है। संबंधित लेयर-1 म्यूल खाते में 95 हजार रुपये आहरित करना पाया गया है। म्यूल खाता धारक सरद हलदार एवं रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर के धारक राजा हलदार के द्वारा अपने बैंक खाते व मोबाइल नंबर को किसी अन्य व्यक्ति को 1500-2000 में बेचना बताया है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करके पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना गांधीनगर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह, विकास सिंह, रिषभ सिंह एवं साइबर सेल से प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक जितेश साहू, राहुल केरकेट्टा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Spread the love