‘ज्ञानभारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियानÓ में भागीदार बनने की अपील

अंबिकापुर। कलेक्टर एवं ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के जिला समिति के अध्यक्ष अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ एवं समिति के सदस्य सचिव विनय अग्रवाल के निर्देशन में जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए ‘ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण’ अभियान 15 मार्च से जारी है, जो 15 जून तक चलेगा। अभियान अंतर्गत व्यापक सर्वेक्षण के दौरान उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम झिरमिट्टी में लगभग 250 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपि प्राप्त हुई, जिसका डिजिटल संरक्षण Óज्ञानभारतमÓ एप के माध्यम से किया गया। मौके पर ही मोबाइल के जरिए पांडुलिपी की फोटो अपलोड करके इसे जिओ टैग किया गया। कलेक्टर ने लोगों से प्राचीन पांडुलिपियों को नष्ट होने से बचाने के लिए चलाए जा रहे इस सर्वेक्षण अभियान में सहयोग प्रदान करने अपील की है। उन्होंने कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र, कपड़े आदि में हस्तलिखित सामग्रियों की जानकारी देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि, यह अभियान प्राचीन ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने का ऐतिहासिक प्रयास है।
रश्मि शुक्ला अपने मायके से लेकर आई थीं पांडुलिपी
फोटो-पांडुलिपी
सर्वेक्षण के दौरान जिले में मिली यह पांडुलिपि ग्राम झिरमिट्टी निवासी शैलेंद्र मिश्रा के घर से प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि विवाह के पश्चात उनकी पत्नी रश्मि शुक्ला अपने मायके से इस पांडुलिपी को लेकर आई थीं। ये मध्यप्रदेश के सतना जिला के कोठरी पोस्ट के ग्राम खटोला में रश्मि के 5 पीढ़ी पूर्व उनके पूर्वज स्व. बलदेव शुक्ला के द्वारा लिखा गया है। शैलेंद्र बताते हैं कि, उनके ससुर रमेश चंद्र शुक्ला ने इसके विषय में बताया कि यह रचना लगभग 1776 के आसपास की गई है। पूरी रचना अवधी में है, पांडुलिपि रामचरित मानस पर आधारित है, पांडुलिपि सुस्पष्ट एवं आकर्षक है। यद्यपि अत्यधिक पुरानी होने के कारण क्षतिग्रस्त हो चली है। सर्वेक्षण दौरान संयुक्त कलेक्टर शारदा अग्रवाल, जिला समिति के विशेषज्ञ सदस्य श्रीश मिश्र, सीईओ जनपद पंचायत उदयपुर वेदप्रकाश गुप्ता, सहा

Spread the love