अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय, उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च तथा एसएनए स्पर्श से संबंधित समस्त भुगतान के लिए कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 26 मार्च निर्धारित की गई है। उक्त प्रतिबंध भारत से प्राप्त राशि, राजभवन राज्यपाल, विधानसभा सचिवालय, निवास कार्यालय से संबंधित देयकों, उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों एवं विधायकों के स्वत्वों से संबंधित देयकों पर लागू नहीं होगा। जिले के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने इस निर्देश के परिपालन में सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को सूचित है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत केवल बजटीय देयक 25 मार्च 2026 तक एवं एसएनए स्पर्श से संबंधित देयक 26 मार्च तक कोषालय, उप कोषालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि शासन के निर्देशानुसार कार्य किया जा सके। निर्देशों का यथासमय पालन हो इस हेतु कोषालय, उप कोषालय में केवल बजटीय देयक ही निर्धारित तिथि स्वीकार किए जाएंंगे।

Spread the love