उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में महीने भर, अधिक भी करना पड़ सकता है इंतजार

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में प्रशासनिक दावे के बीच रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं के माथे पर परेशानी की लकीरें नजर आने लगी है। गैस बुकिंग की पर्ची सर्वर डाउन रहने के कारण नहीं कटने की जानकारी संबंधित गैस एजेंसियों के जिम्मेदार दे रहे हैं। खाली सिलिंडर ढोकर लाने और वापस ले जाने का परिदृश्य देखने को मिल रहा है। समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का समय बरबाद हो रहा है। पहले जिस एजेंसी में रोजाना 300-400 सिलिंडर की बुकिंग होती थी, वह 3-4 दिनों से महज 10-15 बुकिंग में सिमट कर रह गया है। गैस एजेंसियों के प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति जारी है, वितरण अवधि 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। सर्वर की जिस प्रकार समस्या सामने आ रही है, इससे उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में महीने भर, अधिक भी इंतजार करना पड़ सकता है।
बता दें कि सर्वर समस्या के कारण घर बैठे रसोई गैस की बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ताओं का रूख गैस एजेंसियों की ओर होने लगा है, जिससे भीड़ बढ़ रही है। खाद्य विभाग व एजेंसी संचालकों का कहना है कि जिले में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इनका मानना है कि अफवाहों के चलते लोग बड़ी संख्या में ऑनलाइन बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे सेंट्रल सर्वर पर दबाव बढ़ गया है और बार-बार डाउन हो रहा है। इधर प्रशासन ने व्यवसायिक गैस सिलिंडर के वितरण पर फिलहाल पूरी तरह रोक लगा दी है। केवल अस्पतालों को ही रसोई गैस उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई है। इसके चलते शहर के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक व कैटरर्स भी पशोपेश में हैं। इस बीच रसोई गैस की कालाबाजारी जैसी शिकायतें खुलकर सामने आ रही हैं। कुछ बिचौलियों के द्वारा घरेलू गैस सिलिंडर को काफी अधिक दाम में बेचने की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
बाक्स
जिले में 3 कंपनियां, 1.58 लाख से अधिक उपभोक्ता
सरगुजा जिले में तीन प्रमुख कंपनियों के माध्यम से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति की जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक जिले में एक लाख 58 हजार 585 से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थी और सामान्य उपभोक्ता दोनों शामिल हैं। एचपीसीएल गैस एजेसी से करीब 1 लाख 377 उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमें 48 हजार 525 पीएमयूवाई और 51 हजार 852 सामान्य उपभोक्ता हैं। इंडेन गैस एजेंसी के पास लगभग 73 हजार 106 उपभोक्ता पंजीकृत हैं, इनमें 54 हजार 421 पीएमयूवाई और 18 हजार 685 सामान्य उपभोक्ता हैं। भारत गैस एजेंसी के साथ भी जिले में 39 हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं।
बाक्स
अवैध भंडारित 124 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त
फोटो-पीआरओ 4 से लेकर लगाएंगे
कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों के अवैध भण्डारण एवं वितरण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खाद्य विभाग द्वारा अवैध रूप से भण्डारित घरेलू गैस सिलेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, और कुल 124 नग गैस सिलिंडर जप्त किए गए हैं। खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर क्षेत्र में की गई जांच के दौरान तुलसी छत्तीसगढ़ गैस एजेंसी उदयपुर से 115 नग, गोरख गैस चूल्हा रिपेयरिंग नमनाकला से 03 नग तथा प्रदीप गैस चूल्हा रिपेयरिंग शॉप दर्रीपारा से 06 नग घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए। उक्त प्रकरण में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
बाक्स
कलेक्टर ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने कहा

Spread the love

You missed

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आरएफएसएल की जानकारी देने हुई दो दिवसीय कार्यशाला  संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला कार्यालय के अधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारीफोटो-2  छ.ग.फ्रंटलाइनअंबिकापुर। सरगुजा रेंज के विभिन्न जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण करने हेतु आये सभी नव पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को नई तकनिकी फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण (आरएफएसएल) की जानकारी हेतु रेंज स्तर पर कार्यशाला का आयोजन पुलिस को-ऑडिनेशन सेन्टर, सरगुजा भवन में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देशन में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेक्टिकल प्रशिक्षण के अधिकारी आर.के. पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस नई तकनीकी प्रयोगशाला प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसी भी गंभीर प्रकरण के विवेचना के शुरूआती दौर से ही संग्रहित किये जाने वाले साक्ष्यों को पूर्णत: पारदर्शिता के साथ सुरक्षित एकत्रित किया जाता है ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय के समक्ष सुरक्षित पेश किया जा सके, जो कि अपराधिक कानूनों में फॉरेंसिक जांच की महत्ता दिया गया है।रेंज स्तर पर इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दो बैच में कराया गया। प्रथम बैच 03 जुलाई को संपन्न हुआ, जिसमें जिला सूरजपुर, बलरामपुर एवं कोरिया के 38 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण मिला। द्वितीय बैच में 07 जुलाई को सरगुजा, जशपुर एवं एमसीबी जिले के 40 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को इस प्रशिक्षण दिया गया। फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य रूप से संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर के अधिकारी आर. के पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुये कई ऐसे पुराने प्रकरणों के बारे में बताया जो कि बहुत ही बारीकी से उन्होंने साल्व किया है। उन्होंने कहा कि आप सब जब भी मैदानी थाना, चौकी क्षेत्रों में कार्य करेंगे तो अलग-अलग तरह के अनसुलझे प्रकरण आयेंगे, जैसे में बर्निंग केश, डिकम्पोज बॉडी, इलेक्ट्रिक शॉक, हैंगिंग, ड्रावनिंग, हत्या, शव निरीक्षण, घटनास्थल का निरीक्षण जैसे प्रकरणों का शुरूआती दौर से ही एक-एक साक्ष्यों का तकनीकी उपकरणों के माध्यम से सावधानी पूर्वक साक्ष्य संग्रहित करने के तरीके एवं बारीकियों के बारे में अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।बताया गया कि 1 जुलाई 2024 से लागू हुये नये अपराधिक कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम में फारेंसिक जांच की भूमिका को विशेष महत्व दिया गया है। इसमें विशेष रूप से 7 वर्ष या उससे अधिक सजा वाले अपराधों में फारेंसिक टीम के अधिकारियों के द्वारा जांच की अनिवार्यता है। इस हेतु रेंज के सभी जिलों में फारेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी पदस्थ किये गये हंै, एवं आधुनिक मोबाइल फारेंसिक वैन प्रदाय किया है। प्रशिक्षण के अगली कड़ी में सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर में ले जाकर बारीकी से एक-एक कर तकनीकि उपकरणों के बारे में जानकारी देकर घटना स्थल पर किस प्रकार प्रयोग/जांच किया जाना चाहिए, इन सारी तकनीकि उपकरणों के बारे में अवगत कराया गया। इसके उपरांत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में हर बिन्दुओं पर बारी-बारी से सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से उपस्थित अधिकारियों के द्वारा फीडबैक लिया गया, इस दौरान प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से एक-एक करके पुन: तकनीकी उपकरणों एवं उसके उपयोग जैसे प्रश्नों के बाद त्रुटियों में सुधार किया गया।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संयुक्त संचालक, क्षेत्रिय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रिय एफएसएल से जांच में पारदर्शिता बढ़ेगी और बैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होगी जो कि न्यायिक प्रक्रिया में गति मिलेगी एवं लंबित मामलों के निपटारे में शीघ्रता आयेगी। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो, सीएसपी अंबिकापुर राहुल बंसल, रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपुत, पुमनि. कार्यालय के रीडर रेशम लाल साहू, स्थापना प्रभारी सुनील वर्मा सहित रेंज में पदस्थ सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।