अंबिकापुर। मवेशी को दौड़ा-दौड़ाकर पत्थर और डंडे से मारकर हत्या कर देने के मामले में मणीपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
मठपारा निवासी मोहरलाल यादव पिता स्व. सुखई यादव ने पुलिस को बताया है कि 25 फरवरी को वह प्रतिदिन की भांति अपने मवेशियों को घर के पास बांधकर रखा था, एक पड़वा उम्र करीब 03 वर्ष खुला था, जिसे रात करीब 12 बजे पड़ोसी पनेश्वर मुण्डा एवं विकास मुण्डा डंडा एवं पत्थर से दौड़ा-दौड़ाकर मार रहे थे। पति के घर में नहीं रहने के कारण पड़वा के चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहरलाल की पत्नी मुलधरी यादव बाहर निकली तो दोनों पड़ा को दौड़ाते मार रहे थे। मारने का कारण पूछने पर वे उसके साथ भी गाली-गलौज करने लगे। घर आने पर मुलधरी अपने पति को इसकी जानकारी दी। वार्ड पार्षद भी इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, इस दौरान भी आरोपी गाली-गलौज कर रहे थे। पुलिस मामले में अपराध दर्ज करके अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।

Spread the love