रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2500 करोड़ के शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रायपुर जोनल ऑफिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर की विंग ने पूर्व आईएएस अधिकारी निरंजन दास को गिरफ्तार किया है। उनपर घोटाले में 18 करोड़ की कमाई होने का अनुमान है। यह गिरफ्तारी धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत की गई। ईडी ने निरंजन दास को स्पेशल कोर्ट रायपुर के समक्ष पेश किया। यहां कोर्ट ने हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
दरअसल, ईडी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो/आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। इसमें आईपीसी अधिकारी दास पर 1860 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस जांच में यह सामने आया कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले ने राज्य को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया और 2500 करोड़ रुपए से अधिक की अपराधी कमाई की गई। जांच में सामने आया कि लाभार्थी लोग सरकारी खजाने को लूटने में शामिल थे।

Spread the love