सूरजपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की केंद्रीय कमिटी के आह्वान पर रनिंग स्टाफ के साथ रेलवे बोर्ड एवं सरकार के अन्यायपूर्ण व्यवहार के विरुद्ध लोको रनिंग स्टाफ 2 दिसंबर को दिन के 10 बजे से 48 घण्टे उपवास में रहकर गाड़ियों का संचालन करते हुए राष्ट्रव्यापी आंदोलन पर है। जिसमे देश भर और एसईसीआर  की सभी क्रू लॉबियों सहित  सूरजपुर  क्रू लॉबी के सामने सैकड़ो की संख्या में रनिंग स्टाफ धरने पर बैठे है। सर्वविदित है कि रनिंग स्टाफ जहां काफी विषम एवं कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए रेल गाड़ियों का सुरक्षित परिचालन करता है, वहीं दूसरी तरफ उसके वेतन भत्तों में  अप्रत्याशित कटौती की जा रही है। एक तरफ जहाँ 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने से सभी केंद्रीय अधिकारी व कर्मचारियो के भत्तों में 1.1.2024 से 25 प्रतिशत वृद्धि की गई है। परंतु रनिंग स्टाफ को टीए के सापेक्ष मिलने वाले माईलेज भत्ते में वृद्धि से रेल प्रशासन ने इंकार कर दिया है। साथ ही माईलेज दर के 70 प्रतिशत  टीए पर इन्कम टैक्स छूट भी नहीं दी जा रही है। जबकि टीए नियमतः सौ प्रतिशत इन्कम टैक्स मुक्त होता है। जिसका लाभ सभी अन्य विभाग के कर्मचारी अधिकारियों को मिल रहा है। लेकिन इस छूट का उचित लाभ रनिंग कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है।

एप्टीट्यूड टेस्ट में अनुपयुक्त रनिंग कर्मचारी का  30 प्रतिशत  वेतन तत्व काटने का अनैतिक आदेश जारी किया गया है।अलारसा की हमेशा से यह मांग है कि रेल दुर्घटनाओं की निष्पक्ष जाँच हो जिससे पुनरावृति रोकने के प्रभावी उपाय किये जा सके। “SPAD शून्य” मिशन अभियान तभी सम्भव होगा। इन सभी मुद्दों पर लोको रनिंग स्टाफ में भारी रोष है। जिसका शीघ्र समाधान करने पूरे भारत वर्ष का रनिंग स्टाफ 48 घण्टे भूख हड़ताल करने बैठा है और भूखे रहकर ही गाड़ियों का संचालन कर रहा है।

सूरजपुर स्टेशन में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि यहां पदस्थ सभी लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर 2 दिसंबर से भूखे रहकर अपनी ड्यूटी कर रहे है। 

उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन का रनिंग कर्मचारियों के साथ सौतेले व्यवहार के विरुद्ध रोष  दर्ज करने एवं अपनी जायज मांगों की शीघ्र पूर्ति हेतु  भूखे रहकर कार्य कर रहा है।

सूरजपुर रोड में आयोजित कार्यक्रम में दीपक कुमार सिंह, नीतीश कुमार यादवेंदु, मृत्युंजय कुमार, जितेंद्र कुमार, राम कुमार, सौरव सिंह, अनिल सिंह, अमित कुमार, आर बड़ा, धर्मेंद्र कुमार, शशिकांत, रोशन कुमार, सत्यप्रकाश चक्रवर्ती, धर्मेंद्र कुमार, विवेकानंद, एस आर वर्मा, श्यामलाल, सुनील कुमार, दीपक कुमार, पवन, अखिलेश मेहता, आकिब, सन्नी सिंह, सतीश कुमार, रमेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे। रनिंग स्टाफ की इन मांगो को अपना समर्थन देते हुए ARKS के जोनल अध्यक्ष संदीप तिवारी, उपाध्यक्ष शिवकुमार और बिलासपुर मंडल समन्वयक अमित कुमार दास, प्रेस यादव, अजय, रवि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love