1.75 लाख का 178 नग इंजेक्शन जप्त करने में मिली सफलता
अंबिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम द्वारा ने शहर के दर्रीपारा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो लम्बे समय से नशीली इंजेक्शन के कारोबार में लगा था। जप्त किए गए इंजेक्शन की की 1 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को 29 सितम्बर की रात को मुखबिर से सूचना मिली कि दर्रीपारा निवासी सूरज यादव टीवीएस मोटरसायकल क्रमांक सीजी 15 सीएच 0906 में हर्राटिकरा पुलिया, मेडिकल कॉलेज के पास भारी मात्रा में इंजेक्शन का सप्लाई करने के लिए पहुंचा है। सूचना पर तत्काल उड़नदस्ता टीम हर्राटिकरा पुलिया के पास चारों तरफ से घेराबंदी करते पहुंची, तो एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक के साथ पुलिया के पास मिला, जो अपना नाम सूरज यादव बताया। पीठ पर टंगे पि_ू बैग की तलाशी लेने पर उसमें 99 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन व 79 नग एविल इंजेक्शन मिला। आबकारी की टीम ने युवक को गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को 30 सितम्बर को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नशीले इंजेक्शन की तस्करी से जिले को मुक्त करने की दिशा में कार्रवाई निरंतर चल रही है। दर्रीपारा निवासी सूरज यादव बड़े इंजेक्शन सप्लायरों में से एक था। इसे कई दिनों से पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था परंतु हर बार वह टीम को चकमा देने में सफल हो जा रहा था। उन्होंने बताया कि उड़नदस्ता टीम ने पिछले 3 महीने में 19 इंजेक्शन, टेबलेट एवं कफ सिरप विक्रेताओं को जेल दाखिल किया है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी के साथ मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता सक्रिय रहे।

Spread the love