अंबिकापुर। अंबिकापुर से रामानुजगंज जाने वाले नेशनल हाईवे की स्थिति कैसी है, यह किसी से छिपी नहीं है। सड़क में मौत के ऐसे गड्ढे हैं, जिन्हें पार करना खतरे से मोल लेना है। मंगलवार को हुई बारिश के बाद इस मार्ग में शहर से लगे ग्राम असोला का नजारा देखने लायक था। गड्ढों को पार करने में भारी वाहनों, यात्री बसों के चालकों के साथ ही छोटे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालकों के पहिए थम जा रहे थे, जिससे छोटी-बड़ी गाड़ियों की लगी लंबी कतार लग गई। इस सड़क की हालत को देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि गड्ढे में लोग सड़क तलाश रहे हों। जर्जर हो चुके रोड में बसों में सवार यात्रियों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं छोटी चारपहिया वाहनों के चेंबर तक इन गड्ढों को छू रहे हैं, जिससे वाहनों को क्षति पहुंच रही है। लंबे समय से रोड बनाने की मांग के बीच इस सड़क को चकाचक बनाने की कवायद होनी है, जो बारिश के बाद ही शुरू हो पाएगी। वर्तमान मेें जानलेवा गड्ढे जो कई जगह खाई का रूप ले रहे हैं, इसका सामना करना पड़ेगा। ये तो सिर्फ एक मार्ग की तस्वीर है, शहर से निकले सभी एच का कमोबेश यही हाल है। जबकि इन मार्गों से रोजाना अंतर्राज्यीय सफर के लिए लोग सुरक्षित सफर की प्रार्थना करते निकलते हैं। बहरहाल छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन की एनएच से आने-जाने वाले लोगों की अपील है कि वाहन चलाते समय स्वयं के साथ औरों की सुरक्षा का ध्यान दें, क्योंकि सभी

Spread the love