अंबिकापुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के शंकरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम डीपाडीहकला निवासी एक युवक ने सत्तीपारा में रहने वाले युवक के द्वारा छलपूर्वक मोबाइल का सीम लेकर बैंकों में खाला खुलवाने और उसका दुरूपयोग करने की जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी है।
डीपाडीहकला निवासी ज्ञानेन्द्र पाण्डेय पिता अवध नारायण पाण्डेय 25 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि वर्तमान में वे कार्मेल स्कूल के पास नमनाकला अंबिकापुर में निवासरत हैं। उनका आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा निवासी सत्तीपारा से 3-4 वर्ष पहले से जान-पहचान है। वर्ष 2022 में आयुष सिन्हा ने कहा कि वह गोधनपुर में मकान बनवा रहा है, देखरेख के लिए उसे मुंशी की आवश्यकता है। इस पर वह मुंशी के लिए रख लेने का आग्रह किया। इसके बाद आयुष सिन्हा के कहने पर वह गोधनपुर में स्थित उनके निमार्णाधीन मकान में अगस्त 2022 से दिसम्बर 2024 तक मुंशी का काम किया था। 01.12.2023 को आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा बोला कि उसे बैंक खाता का टैक्स पटाना है, इसके लिए दो बैंक खाता की जरूरत है, उस बैंक खाता में नया मोबाइल नम्बर लिंक कराना होगा। इसके बाद आयुष सिन्हा उसे अपने साथ ले गया और एक नया सिम कार्ड गांधी चैक के पास से खरीदने के बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र ले गया और नया खाता खुलवाया, उसी दिन बनारस चैक स्थित केनरा बैंक में भी खाता खुलवाया, और दोनों खाता में उसके मोबाइल नम्बर को लिंक करा दिया। इसके दूसरे दिन 02.12.2023 को दोनों बैंक से एटीम प्राप्त करने के बाद बैंक का पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल नम्बर को आयुष उर्फ दीप सिन्हा उससे ले लिया। वह कई बार आयुष से उसके नाम पर खुलवाए गए बैंक खाता, एटीएम और सिम को मांगा, लेकिन वह हमेशा इधर-उधर की बातें करके गुमराह करते रहा। बाद में पता चला कि आयुष उर्फ दीप सिन्हा के द्वारा उसके नाम पर खुलवाए गए खाता में अलग-अलग जगहों से रुपये का ट्रांजेक्शन किया है। उसके बैंक खाता में किसके द्वारा पैसा भेजा गया है और कहां से आया है, वह नहीं जानता है। रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, और मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Spread the love