बलरामपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़कीमहरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक को पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलते देखा। मृतक की पहचान गांव के ही चंदन राम 26 वर्ष पिता सिलो राम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, चंदन का शव तेंदू के पेड़ पर लगभग 30 फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ था, जिससे सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी और बलरामपुर सिटी कोतवाली को घटना से अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के उपरांत युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से लंबे समय से तनाव में था। उसके पिता सिलो राम पिछले एक वर्ष से दोहरे हत्याकांड के मामले में जेल में बंद हैं, जिससे वह हताश रहता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पड़ताल कर रही है।

Spread the love