अंबिकापुर। आदिम जाति कल्याण विभाग प्राथमिक शाला राजापुर विकासखण्ड सूरजपुर में पदस्थ शिक्षिका ने अपने पति के विरूद्ध गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना गांधीनगर में केस दर्ज कराया है।
शिक्षिका ने बताया है कि उसका ससुराल तेलईकछार (केनापारा) में और मायका बढनीझरिया में है। उसका विवाह राम केश्वर से 16 साल पहले हुआ था। 21 अप्रैल को पंचों के बीच वे एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। इसके बाद भी उसके पति द्वारा दो-तीन बार गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी व मारपीट जैसा कृत्य किया गया है। शिक्षिका ने कहा है कि पति से अलग होने के बाद उन्हें किसी के जीवन से कोई मतलब नहीं है। दोनों एक-दूसरे से स्वतंत्र हैं और अपनी मर्जी से जीवन यापन कर सकते हैं। शिक्षिका ने दोनों की पदस्थापना एक जगह होने के कारण अनहोनी का भय जताया है। शिक्षिका ने स्वतंत्र जीवन निर्वहन के बाद भी पति के द्वारा 15 मई की रात 8 बजे खून निकलते तक मारने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई का आग्रह किया है।

Spread the love