शहर एवं गांव-गांव में भारत माता के जयघोष के नारे की हुई गूंज

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांव, शहर, नगर निगम, पंचायतों में ‘आपरेशन सिंदूरÓ के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में देशभक्ति से समाहित वातावरण देखने को मिला।
तिरंगा यात्रा में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, महापौर मंजूषा भगत, भारत सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्य, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर विलास भोसकर सहित प्रशासनिक अमला एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ गांव, शहर और नगरीय क्षेत्र के मुख्य स्थल से होते हुए प्रमुख चौक, चौराहों तथा गलियों से हुआ। सभी प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा था, जिसे लहराते हुए, वंदेमातरम के नारे और भारत माता के जयकारों के साथ वातावरण को राष्ट्रीय एकता की भावना से सभी ने भर दिया। तिरंगा रैली के दौरान सभी के चेहरे पर देश प्रेम और सैन्य शौर्य के प्रति गर्व की झलक देखने को मिली। विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा से हमारे सैन्य शौर्य के सम्मान में निकाली गई है। हमारे देश की सैन्य शक्ति का लोहा आज पूरा देश मान रहा है। आतंकियों ने बेगुनाह पर्यटकों की निर्मम हत्या की, जिसका बदला हमारे सैनिकों ने आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। कलेक्टर विलास भोसकर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करते हुए हमारे राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों ने जोश और उत्साह के साथ एकजुट होकर एक स्वर में भारत माता का जय घोष किया और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए यात्रा में भाग लिए।

Spread the love