राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होंगे सरगुजा के खिलाड़ीफोटो-छ.ग.फ्रंटलाइनअंबिकापुर। जांजगीर-चांपा में आयोजित 5वीं सब जूनियर, फास्ट फाइव राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता और सेकेंड मिक्स नेशनल ट्रायल में सरगुजा नेटबॉल के बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल होंगे।इसमें बालक वर्ग से ओम प्रकाश यादव, अमन ठाकुर, आयुष बारी, आयुष सिंह,ऋत्विक राज गुप्ता, अथर्व अग्रवाल, श्रेयांश कुमार गुप्ता एवं बालिका में सिमरन भगत, अंकिता गुप्ता, अनामिका चौबे, संजना मिंज, रजनीकांत सरस, शबनम नाज, रुद्राक्षी जैन, नैन्सी बिंद, स्तुति मिश्रा, सीमा नगेसिया शामिल हैं। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा नेटबॉल के खिलाड़ी लगातार जिले व राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सरगुजा जिले से 17 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं, टीम का मार्गदर्शन राष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू गुप्ता के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर अमितेश पांडेय, संघ के सचिव रजत सिंह, शिव शंकर तिवारी, धीरेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होंगे सरगुजा के खिलाड़ी
फोटो-
छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। जांजगीर-चांपा में आयोजित 5वीं सब जूनियर, फास्ट फाइव राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता और सेकेंड मिक्स नेशनल ट्रायल में सरगुजा नेटबॉल के बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल होंगे।
इसमें बालक वर्ग से ओम प्रकाश यादव, अमन ठाकुर, आयुष बारी, आयुष सिंह,ऋत्विक राज गुप्ता, अथर्व अग्रवाल, श्रेयांश कुमार गुप्ता एवं बालिका में सिमरन भगत, अंकिता गुप्ता, अनामिका चौबे, संजना मिंज, रजनीकांत सरस, शबनम नाज, रुद्राक्षी जैन, नैन्सी बिंद, स्तुति मिश्रा, सीमा नगेसिया शामिल हैं। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा नेटबॉल के खिलाड़ी लगातार जिले व राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सरगुजा जिले से 17 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं, टीम का मार्गदर्शन राष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू गुप्ता के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर अमितेश पांडेय, संघ के सचिव रजत सिंह, शिव शंकर तिवारी, धीरेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Spread the love