अंबिकापुर। सुशासन तिहार अंतर्गत विकासखंड लुण्ड्रा के करौली और अंबिकापुर विकासखंड के सकालो में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सुशासन तिहार अंतर्गत प्रथम चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए ग्रामीणों की शिकायतों और मांगों का व्यापक स्तर पर समाधान कर जानकारी साझा किया गया। कार्यक्रम में शामिल लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल जनहित सर्वोपरि की भावना को दर्शाती है, सुशासन तिहार अंतर्गत जो शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, प्रशासन समाधान शिविर आयोजित कर समस्याओं का समाधान कर रही है।
शिविर में कलेक्टर विलास भोसकर ने मांग और शिकायतों के निराकृत हितग्राहियों से संवाद कर समाधान की विस्तृत जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हितग्राहियों को प्रणाम पत्र दिलाया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, लूण्ड्रा जनपद पंचायत अध्यक्ष कृष्णा पावले, जनपद उपाध्यक्ष कंचन जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, तहसीलदार सुरेखा, जनपद पंचायत सीईओ प्रीति भगत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सकालो में आयोजित शिविर में जिला पंचायत सदस्य दिव्या भारत सिंह सिसोदिया, भारत सिंह सिसोदिया, अपर कलेक्टर सुनील कुमार नायक, एसडीएम फागेश सिन्हा, जनपद पंचायत सीईओ राजेश सेंगर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love