अंबिकापुर। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले के अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 09 मई से 14 मई तक, प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक, संस्था-पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास अंबिकापुर एमजी रोड में पी.जी. कॉलेज के पास आयोजित की गई थी। प्रथम चरण की काउंसलिंग में चयनित छात्र-छात्राएं जो अनुपस्थित रहे उन्हें प्रवेश हेतु पुन: काउंसलिंग का अवसर प्रदान करते हुए 18 व 19 मई को प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक, पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास अंबिकापुर एम.जी. में समस्त दस्तावेजों एवं आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होना है।

Spread the love