अंबिकापुर। व्यापारियों का सबसे बड़ा संगठन कन्फेडरेशन ऑ$फ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भारतीय एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद चांदनी चौक प्रवीण खण्डेलवाल की सहमति से रविन्द्र तिवारी को छत्तीसगढ़ राज्य का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। रविन्द्र तिवारी इससे पहले सरगुजा कैट के अध्यक्ष थे, उनके नेतृत्व क्षमता को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने विगत पांच वर्षों में कैट संगठन को सरगुजा जिले में स्थापित किया और व्यापारियों के हित में अनेकों रचनात्मक कार्य शासन और प्रशासन से समन्वय बनाकर किया गया, जिस कारण उन्हें कैट संगठन में एक विशेष स्थान मिला है। इसके साथ ही प्रदेश मंत्री पद हेतु अमित अग्रवाल को एवं सरगुजा कैट का अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल को मनोनीत किया गया है। इन सभी का कार्यकाल 3 वर्ष रहेगा, इस नियुक्ति से व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है।

Spread the love