अंबिकापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम आमाटोली में घर का ताला तोड़कर 1 लाख 80 हजार रुपये नकद सहित 3 लाख रुपये के जेवरात की चोरी का मामला सामने आया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
शुभनाथ राम पिता बुधू राम 70 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटी दामाद रामदेव राम निराला का मकान उसके घर के पास आमाटोली में है। 25 अप्रैल को देर रात 3 बजे बेटी दामाद घर में ताला बंद करके भोपाल चले गए थे, घर में कोई नहीं था। सुबह जब इनके घर का लाइट बंद करने शुभनाथ राम गया तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी का लॉकर टूटा था। सामान बिखरा पड़ा था। इसकी जानकारी वह फोन से अपने दामान्द रामदेव राम निराला का दिया। पूछने पर दामाद ने बताया कि आलमारी में 1 लाख 80 हजार रुपये नकद और सोने का कान का टप्स व मंगलसूत्र था। रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम जांच कर रही है।

Spread the love