अंबिकापुर। थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल पुलिस टीम ने ठगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में पूर्व में कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार की थी। गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी किस्म का है। आरोपियों द्वारा सिंडीकेट बनाकर अपराध से संबंधित रकम को ट्रांसफर कर नकदी रकम लेकर घटना कारित की जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक सुजीत मंडल निवासी सकालो थाना गांधीनगर ने 16/11/25 को थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था 01/11/25 को उसके दुकान काली माई च्वाइस सेंटर में बरवल चम्पारण बिहार निवासी अनीश गिरी नामक युवक आया, जो स्वयं को सब्जी विक्रेता होना बताकर बैंक खाता ठीक से नहीं चलने एवं सेठ को पैसे भेजने का झांसा देकर 01 लाख रुपये खाता में ट्रांसफर करवाया, इसके बाद दुकान संचालक ने अनिष गिरी को 01 लाख रुपये दे दिया। बाद में पता चला कि अनिष गिरी छलपूर्वक दूसरे के खाता से अपराध से संबंधित रुपये ट्रांसफर कराकर नकद रकम ले लिया है। खाता ब्लाक होने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस टीम ने सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी सद्दाम अंसारी, अनीस गिरी, वर्षा सिंह पोर्ते को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा था। दुकान पर पहुंचा व्यक्ति जो स्वयं को अनिष गिरी बताकर आधार दिखाया था, पूछताछ में वह अनूप कुमार चौबे पिता नागेंद्र नाथ चौबे 30 वर्ष निवासी केतात रेहला जिला पलामू झारखण्ड, हाल-मुकाम बौरीपारा केनाबांध अंबिकापुर का निकला। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जप्त किया गया है। आरोपी अनुप का पूर्व अपराधिक इतिहास है, जो आपराधिक सिंडीकेट बनाकर छल से प्राप्त रकम को खाता से नकद आहरण कर अन्य खातों में ट्रांसफर कर कमिशन में रुपये प्राप्त करता था। प्रकरण में धारा 111 बीएनएस जोड़कर प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक धनंजय पाठक, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह, घनश्याम देवांगन, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, सुल्तान अहमद, सैनिक रोशन गुप्ता सक्रिय रहे।  

Spread the love