अंबिकापुर। ट्रक का ब्रेक फेल होने पर हेल्पर का काम करने वाला युवक जान बचाने के लिए बाहर छलांग लगाया, लेकिन जान नहीं बची। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा का चंदीप पाल पिता संजय पाल 23 वर्ष, अपने ट्रक चालक जीजा छोटू पाल के साथ हेल्पर का काम करता था। 23 फरवरी को वे बलरामपुर जिला के सामरी से बाक्साइड लोड करके ट्रक क्रमांक सीजी 15 ईए 5208 से मेराल गढ़वा जाने के लिए निकले थे। कुसमी थाना क्षेत्र के जामटोली में अचानक ब्रेक फेल होने से ट्रक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई, यह देखकर चंदीप पाल ट्रक से छलांग लगाया, लेकिन पहना हुआ शर्ट गेट के कुंडी में फंस गया, जिसमें लटकने के बाद नीचे गिर गया। घायल साला को ट्रक चालक छोटू पाल अन्य लोगों के सहयोग से कुसमी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचा, यहां से रेफर करने पर होली क्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

Spread the love