अंबिकापुर। कीटनाशक का सेवन करने के दो मामलों में एक वृद्ध महिला और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलदगी का उमेश्वर सिंह पैकरा पिता शिवप्रसाद पैकरा 38 वर्ष, 25 नवम्बर को खाना खाने के बाद पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था। रात करीब 8.30 बजे वह घर से बाहर निकला। करीब आधे घंटे तक जब वह वापस नहीं लौटने पर उसकी पत्नी कमरे से बाहर आई तो उसका पति खाट में सो रहा था। पति के पास गई तो खाट के नीचे रखे कीटनाशक के डिब्बे पर उसकी नजर पड़ी। पूछताछ करने पर उमेश्वर कुछ नहीं बताया। स्वजन उसे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, यहां से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था, यहां बुधवार की शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एक अन्य मामले में जशपुर जिला के सन्ना थाना अंतर्गत ग्राम डकई निवासी बालकी बाई पति जगमोहन नगेसिया 73 वर्ष, 24 नवम्बर को कीटनाशक का सेवन कर ली थी। इस दौरान महिला घर में अकेले थी। पुत्र और बहू धान काटने के लिए खेत की ओर गए थे। दोपहर करीब एक बजे जब वे वापस घर लौटे तो मां उल्टी कर रही थी। पूछताछ करने पर वह कुछ नहीं बताई। कीटनाशक का गंध आने पर वे उसे सन्ना स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, यहां से रेफर करने जशपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां से भी आवश्यक उपचार के बाद चिकित्सक ने महिला को रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान 26 नवम्बर को देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Spread the love