अंबिकापुर। संविधान दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग कार्यालय में सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन का किया गया। संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रस्तावना के प्रत्येक शब्द के साथ संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों, स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुता के मूल्यों को हृदय से आत्मसात किया। संभागायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान मात्र एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक प्रणाली का आधार और नागरिकों का मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा संविधान हमें न केवल अधिकार प्रदान करता है, बल्कि देश, समाज और कर्तव्यों के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे संविधान में निहित भावनाओं को अपने कार्यों और दैनिक जीवन में उतारें। इस दौरान उपायुक्त आरके खुंटे, शारदा अग्रवाल विभिन्न शाखाओं के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने ली गई शप
संविधान दिवस पर 26 नवंबर को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का सामूहिक वाचन किया। कलेक्टर विलास भोसकर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुनील नायक एवं ए.एल. ध्रुव सहित जिला कलेक्टोरेट कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में भी विभाग प्रमुखों और अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पठन और राष्ट्र की एकता, अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली।
अमृत सरोवर के तटों पर मनाया गया संविधान दिवस

Spread the love