बिरयानी लेने गए युवक पर किया था ताबड़तोड़ वार

अंबिकापुर। खरसिया नाका के पास मुरादाबादी बिरयानी दुकान में बिरयानी लेने गए युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सात नामजद सहित अन्य के विरूद्ध बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
अविनाश राय ने पुलिस को बताया है कि वे खरसिया नाका में स्थित बिरयानी दुकान गए थे, इस दौरान गोलू पठान, फैजान खान, फैजान सिद्दीकी, साहिल खान, अजमत पठान, फरहान सिद्दीकी, अहमद शेख एवं इनके अन्य साथी आए और नाम पूछने लगे। तीनों अपना नाम बताए, इसके बाद सभी आदर्श साहू से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे और हाथ, मुक्का, चाबी, कड़ा से मारपीट करने लगे। गोलू पठान के द्वारा चाकू से आदर्श साहू के सिर में वार किया गया, जिससे खून बहने लगा। हमलावरों के जाने के बाद वह अपने दोस्त साहिल गुप्ता के साथ आदर्श साहू को मोटरसायकल में बैठाकर जिला अस्पताल ले गया। अविनाश राय की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 109, 115(2), 191(2), 191(3), 296, 351(3) का मामला दर्ज कर लिया है।
बाक्स
सब्जी व्यापारियों के बीच मारपीट, 10 नामजद सहित अन्य के विरूद्ध अपराध दर्ज
शहर के सब्जी मंडी, कंपनी बाजार में सब्जी व्यापारियों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर 10 नामजद सहित अन्य के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
दर्रीपारा निवासी अजय साहू ने पुलिस को बताया है कि प्रियांशु गुप्ता से सब्जी का बकाया लेना था, जिसे 25 नवम्बर को सुबह 11 बजे प्रियांशु गुप्ता के दुकान में जाकर मांगा, तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच बल्लु गुप्ता, अंकुर गुप्ता, जगदीश गुप्ता अनिकेत गुप्ता सहित अन्य लोग आ गए और जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का, डंडा से मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने जब उसका भाई विकास साहू आया तो उसके साथ भी हाथापाई किए। इस दौरान विकास के गले से सोने का चेन भी गिर गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 191(2), 191(3), 296, 351(3) का मामला दर्ज किया है। वहीं कंपनी बाजार में थोक सब्जी का व्यवसाय करने वाले प्रियांशु गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि अजय साहू उसके पास आकर पूर्व में सब्जी बिक्री का शेष पैसा मांग रहा था, जिस पर वह 3800 रुपये दिया। इसके बाद अजय साहू ने पूर्व में लिए 10 ट्रे का पावती देने कहा, जिस पर वह कहा जो ट्रे लिया है, उससे पावती लो। इसी बात से नाराज होकर अजय साहु उसको धक्का दिया, जिससे वह जमीन में गिर गया। इसके बाद अजय साहू गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। मारपीट होते देखकर उसके बड़े पिता जगदीश साहू बीच-बचाव किए। कुछ समय बाद अजय साहू अपने मोहल्ले से विकास साहू, दौलत साहू, सुनिल कुमार गुप्ता, ललित सोनी सहित अन्य लोग को बुला लिया और सभी मिलकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्का, रॉड से मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान गला से सोने का चैन गायब हो गया। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 191(3), 296, 351(3) का मामला दर्ज किया है।

Spread the love