अंबिकापुर। सूरजपुर जिला के भटगांव थाना अंतर्गत ट्रैक्टर में लगे थ्रेसर मशीन का लापरवाही पूर्वक संचालन करने से एक युवक का दाहिना हाथ कलाई से कटकर अलग हो गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने थ्रेसर स्वामी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम चुनगड़ी उरांवपारा निवासी रामसुन्दर तिर्की पिता धरमसाय 45 वर्ष ने भटगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 22 नवम्बर को प्रात: करीब 6 बजे उसके पुत्र उमेश तिर्की को गांव का पिन्टू लकड़ा घर से ट्रेक्टर में लगे थ्रेसर मशीन में काम कराने के लिए ले गया था। इनके साथ पड़ोस में रहने वाला बबनू बखला भी काम करने के लिए गया था। तेलगांव के मानिकचंद राजवाड़े के घर में थ्रेसर मशीन लगाकर धान का मिसाई उमेश तिर्की और बबनू बखला से करा रहे थे। शाम करीब 6 बजे साधारण लकड़ा व गांव के अन्य लोगों ने बताया कि उमेश तिर्की का थ्रेसर मशीन में धान का मिसाई करते समय दाहिना हाथ कलाई से कटकर अलग हो गया है, जिसे इलाज के लिए पिन्टू लकड़ा भटगांव अस्पताल लेकर गया था, यहां से डॉक्टर ने अंबिकापुर रेफर कर दिया है। इसके बाद पिन्टू लकडा उसके लड़के उमेश को घर लेकर आया तो उसका दाहिना हाथ कलाई से कटकर अलग हो गया था, जिसका इलाज अंबिकापुर के एसआरएस अस्पताल में 22 नवम्बर से चल रहा है। पुलिस ने पिन्टू लकड़ा पिता रामचरण के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Spread the love