अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरों ने दो स्कूटी वाहन पार कर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गांधीनगर थाना क्षेत्र के गोधनपुर का प्रमोद कुमार सिंह प्राइवेट काम करता है। 24 नवम्बर को वह शाम करीब 5.50 बजे काम से रायगढ़ रोड में श्री हरि ट्रेडिंग के सामने स्कूटी क्रमांक सीजी 15 सीव्ही 9387 को  खड़ा करके दुकान के अंदर काम से गया था। दुकान से बाहर निकला तो स्कूटी नहीं था। एक अन्य मामले में नवागढ़ निवासी कृषक जितेन्द्र कुमार राजवाड़े का स्कूटी क्रमांक सीजी 15 ईएच 8905, 23 नवम्बर की शाम को कुण्डला सिटी से रात करीब 8.15 बजे अज्ञात चोर ने पार कर दिया। कृषक स्कूटी को मक्खन अग्रवाल के दुकान के पास खड़ा करके दुकान में गया था। दुकान से बाहर निकला तो स्कूटी गायब था। काफी तलाश के बाद भी स्कूटी का पता नहीं चला। रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Spread the love