टीएस ने कहा-दूषित मतदाता सूचि में सुधार आवश्यक, लेकिन सारी जवाबदेही मतदाता पर डालना गलत
अंबिकापुर। मतदाता सूचियों के गहन पुनरिक्षण को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सहप्रभारी जरीता लैतफलांग ने संयुक्त रुप से समीक्षा बैठक की। बैठक में एसआईआर को लेकर लोकसभा, विधानसभा एवं ब्लॉक प्रभारी एवं सहप्रभारी सहित कांग्रेस के सभी सांगठनिक ब्लॉक के अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि मतदाता सूचि दूषित है, उसमें सुधार आवश्यक हैं, लेकिन इसके सुधार की सारी जवाबदेही मतदाता पर डाल देना और पूरी कारवाई आनन-फानन में करना गलत है। गणना प्रपत्र को भरने में मतदाताओं को कई प्रक्रियागत परेशानियां आ रही हैं। इससे उन्हें निजात मिलना चाहिए और पूरी प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय देना चाहिए। उन्होंने सूत्रों से प्राप्त जानकारी को साझा करते हुए कहा कि अंदर ही अंदर यह प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है कि चिन्हांकित लोगों का नाम मतदाता सूचि में न जुड़े। एक राजनैतिक दल विशेष को यह निर्देश दिया गया है कि विशेष लोगों का नाम न जुड़े। उन्होंने कहा कि उस विशेष राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं को विशेष संरक्षण देते हुए यह अभयदान दिया गया है कि आप नाम कटवाईये ऊपर अपने लोग बैठे हैं।  
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सहप्रभारी जरीता लैतफलांग विगत 2 दिनों से सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि, वे सोमवार को कोरिया जिला रवाना होते कुछ धान खरीदी केन्द्रों पर एसआईआर की प्रक्रिया और गणना प्रपत्रों के वितरण को लेकर वहां मौजूद किसानों से चर्चा की थी तब यह जानकारी मिली कि गणना प्रपत्र उनके घरों तक पहुंचा ही नहीं है। धान कटाई में व्यस्त रहने के कारण किसान संबंधित बीएलओ से अपने गणना प्रपत्रों के लिए संपर्क भी नहीं कर पाए हैं। कई किसानों ने एसआईआर की पूरी प्रक्रिया से अनभिज्ञता जाहिर किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसे सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूचि में जोड़ना सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने क्रमवार सभी प्रभारियों से एसआईआर पर उनका फीडबैक प्राप्त किया।
सभी वरिष्ठ नेताओं को उनके बूथ की जिम्मेदारी दी गई
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने सरगुजा जिले के सभी प्रमुख कांग्रेस नेताओं को उनके बूथ पर एसआईआर प्रक्रिया की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एसआईआर की प्रक्रिया में पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी को और पुख्ता करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को उनसे संबंधित बूथ की जवाबदेही दी है। इसके तहत पूर्व उपमुख्यमंत्री अंबिकापुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 128 का कार्य देखेंगे। इसी प्रकार पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत सीतापुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 195 का कार्य देखेंगे। आदित्येश्वर शरण सिंहदेव केशवपुर में बूथ क्रमांक 28, पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की बूथ क्रमांक 46, अजय अग्रवाल बूथ क्रमांक 156,  जेपी श्रीवास्तव बूथ क्रमांक 87, शफी अहमद बूथ क्रमांक 111, द्वितेन्द्र मिश्रा बूथ क्रमांक 95, हेमंत सिन्हा बूथ क्रमांक 89 की जवाबदेही देखेंगे। पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम लुंड्रा विधानसभा के बूथ क्रमांक 95 और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता बूथ क्रमांक 168 क पर एसआईआर का कार्य देखेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक स्वयं अंबिकापुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 119 का काम देखेंगे।
14 दिसंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली
बैठक के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी कि 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी ‘वोट चोर गद्दी छोड़Ó चरणबद्ध आन्दोलन के तहत दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली करने जा रही है। इस दौरान अभियान के तहत पूरे देश के करोड़ों मतदाताओं से हस्ताक्षर कराकर एकत्र किया गया मांग पत्र राष्ट्रपति को सौंपा जाए

Spread the love