उदयपुर। जिला पंचायत सदस्य राधा रवि, सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करके बच्चों से रूबरू हुईं और शिक्षा के स्तर को जानने का प्रयास किया। उन्होंने प्रमुख रूप से स्कूलों के समय सारणी अनुसार स्कूलों के संचालन और शिक्षकों, बच्चों की उपस्थिति को परखा। उन्होंने स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षकों से बच्चों को नये समय सारणी के अनुसार अध्यापन कराने कहा, और स्कूली बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर गंभीर रहने कहा।
जिला पंचायत सदस्य राधा रवि ने शासकीय प्राथमिक शाला उदयपुर झिरमिटी के धौरापारा का निरीक्षण करने के दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर स्कूलों में नहीं लगाने पर नाराजगी व्यक्त की और नई तस्वीर मंगाकर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने स्कूल भवन व परिसर में स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए कहा और बच्चों के मध्यान्ह भोजन का जायजा लिया। बच्चों को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भाजयुमो के नवीन दास, शुभम भदौरिया, विनय साहू भी उपस्थित रहे।  

Spread the love