दुर्घटनाग्रस्त मोटरसायकलों का बैटरी सहित अन्य पार्ट्स हो गया चोरी  
उदयपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दावा पुलिया के पास डिवाइडर से मोटरसायकल सवारों की टक्कर हो गई, जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, एक को मामूली चोटें आई है। क्षेत्रीय अस्पताल से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रिफर करने पर इन्हें चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रिफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद मौके पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त मोटरसायकलों का बैटरी सहित अन्य सामान अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया।
जानकारी के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोतका निवासी पत्रकार ओम नारायण चौधरी व देवा चौधरी, ज्योति चौधरी निवासी ग्राम कटकोना व एक अन्य दो मोटरसाइकिलों में सवार होकर गोल्डन आइलैंड, जिला कोरबा गए थे। शाम लगभग 7 बजे घर लौटते समय ग्राम दावा के पास सामने से आ रही ट्रक को उदयपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार का चालक ओवरटेक करने लगा, जिससे संभावित हादसे की स्थिति बन रही थी। इससे बचने के चक्कर में मोटरसाइकल सवारों का बैलेंस बिगड़ गया और चल रहे सड़क निर्माण कार्य के बीच डिवाइडर और गिट्टी के बीच पीछे से आ रहे साथी मोटरसाइकिल सवार से आपस में दोनों बाइक सवारों की भिडं़त हो गई। चारों सड़क पर गिर गए, इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना पर डॉयल 112 वाहन के साथ टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर पहुंचाया। यहां से तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर किया गया है, यहां तीनों का आईसीयू में उपचार चल रहा है।

Spread the love