अंबिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में  साप्ताहिक समय सीमा की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की प्रगति और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों पर हमाल, बारदाने की उपलब्धता सहित किसानों हेतु मूलभूत व्यवस्था जैसे पेयजल, बैठक व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था की जानकारी ली।
कलेक्टर ने कहा कि किसानों को टोकन कटवाने, तौल करवाने एवं भुगतान संबंध में किसी प्रकार की समस्या ना हो। अवैध धान खरीदी एवं बेचने वालों पर कड़ी कर्रवाई की जाएग। अधिकारी सतत निगरानी रखें, सूचना तंत्र मजबूत करें। कलेक्टर ने इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में प्रगति की समीक्षा की। इसके तहत बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन का कार्य 4 दिसम्बर तक किया जाएगा। उन्होंने कहा अधिकारी निरंतर फिल्ड विजिट करें, कोटवारों से गांव-गांव में मुनादी करवाएं। रोजगार सहायक, सचिव, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी को कार्य में लगाएं, ताकि निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत कार्य पूरा हो। उन्होंने कहा जिन क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या है, वहां से फॉर्म एकत्रित कर तहसील एवं अन्य कार्यालयों में अपलोड की कार्रवाई करें। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की समीक्षा की गई, उन्होंने सर्व जनपद पंचायत सीईओ को जल्द से जल्द निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण कराने निर्देशित किया। लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा में उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी ना हो, आमजनों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान डीएफओ अभिषेक जोगावत, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर, अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम कमिश्नर डीएन कश्यप एवं  विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बाक्स
राज्य पीएससी परीक्षा में चयनित युवाओं को किया सम्मानि
कलेक्टर विलास भोसकर ने मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2024 में चयनित जिले के छह युवाओं को शॉल, श्रीफल भेंट करके सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। इनमें सीतापुर के मयंक मंडावी डिप्टी कलेक्टर, मैनपाट की चंचल पैंकरा डिप्टी कलेक्टर, अंबिकापुर के पंकज यादव उप पुलिस अधीक्षक, सीतापुर के प्रसून गुप्ता उप पुलिस अधीक्षक, सीतापुर की अनुजा बेक आबकारी उप निरीक्षक, अंबिकापुर के निखिल केसरी राज्य कर निरीक्षक शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी से परिचय लिया और नए दायित्व के बेहतर निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस दौरान इनके माता-पिता एवं स्वजन भी उपस्थित रहे।

Spread the love